Let’s travel together.

राहुल गांधी की सदस्यता छीनना दिखाता है भाजपा का डर -दुर्गेश वर्मा

0 98

 

सुरेन्द्र जैन  धरसींवा

राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता समाप्त करने को लेकर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस नेता ने इसे लोकतंत्र की हत्या करार दिया है। इसके साथ सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ने का एलाय कर दिया है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा ने कहा कि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष कांग्रेस राहुल की जिस तर हड़बड़ी में उनकी सदस्यता समाप्त की गई, इससे यह सिद्ध हो गया कि राहुल की भारत जोड़ो यात्रा, आडानी के विरुद्ध बोलने के कारण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कितना डरे हुए हैं। कोर्ट का नए फैसला आने के 24 घंटे के भीतर में सदस्यता समाप्त कर देना, उनके डर को दिखाता है। वर्मा ने
कहा कि यह लोकतंत्र की हत्या है। देश संविधान और लोकतंत्र से चलता
है। हिंदुस्तान में पहली बार इतनी डरी हुए सरकार केंद्र में बैठी है। कांग्रेस युवा और पूरा देश राहुल गांधी के साथ है। राहुल का संघर्ष चलता रहेगा। राहुल गांधी देश के संविधान के तहत चुने हुए जनता के नेता है। सांसद है। कोर्ट का फैसला आया था, उन्हें अपील करने का भी अधिकार है। हड़बड़ी में सदस्यता समाप्त करना अलोकतांत्रिक कदम है। राहुल गांधी न डरे है और न डरेंगे। भारत लोकतांत्रिक देश है। भाजपा काग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ लगातार झूठे मुकदमे कायम करवाती है और उन मुकदमों की आड़ में अफवाह फैलाने का काम करती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब     |     जड़ों समेत उखड़ा पेड़ बारिश में फिर हुआ हरा-भरा     |     टोर ग्राम पंचायत में हरेली बर्ड फेस्टिवल का सफल आयोजन     |     फेक्ट्री कर्मी की बाइक चुराने वाला परसतराई से गिरफ्तार     |     अवैध प्रवासियों की खोज में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी     |     माँ माही शबरी कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन; जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत     |     हजारों साल प्राचीन नागदेवता की पूजा करने पहुंचे ग्रामीण      |     सावरकर से जुड़े प्रश्न पर शिक्षक के निलंबन का विरोध, शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन     |     हैप्पी किड्ज प्ले स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा     |     नागों की अदालत में नागों ने बताया काटने का कारण,गैरतगंज तहसील के सीहोरा खुर्द गांव में लगी नागों की अदालत      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811