Let’s travel together.

भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ का केरल में 28 जनवरी से तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में छत्तीसगढ़ से 45 प्रतिनिधि शामिल होंगे

0 118

उदघाटन गोवा के राज्यपाल पी एस श्रीधरन पिल्लई करेंगे

सुरेंद्र जैन रायपुर

देश में सेवानिवृत अधिकारियों एवं कर्मचारियों का अखिल भारतीय प्रतिनिधि संगठन *” भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ”* का तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन *“कासरगोड, केरल  में 28,29,30 जनवरी को”* आयोजित है।इसमें देश भर से 22 राज्यों से प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस सम्मेलन में  *छत्तीसगढ़ प्रदेश से 45 प्रतिनिधि* भाग लेंने ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस से 26 जनवरी को प्रात: रवाना होंगे। उक्त जानकारी जारी विज्ञप्ति में भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव ने दी है।

     जारी विज्ञप्ति में उन्होंने आगे बताया है कि इस राष्ट्रीय सम्मेलन का 28 जनवरी को प्रात: 10: 30 बजे उदघाटन कर *गोवा के राज्यपाल पी एस श्रीधरन पिल्लई* अपना उदबोधन देंगे।

जारी विज्ञप्ति में आगे बताया गया है कि छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि मण्डल में अलग अलग जिलों से जाने वाले प्रतिनिधियों का नेतृत्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री मति द्रोपदी यादव, राष्ट्रीय मंत्री पूरन सिंह पटेल, कार्यकारी प्रांताध्यक्ष जे पी मिश्रा, बस्तर सम्भागीय अध्यक्ष रामनारायण ताटी, बिलासपुर से संभागीय अध्यक्ष दिनेश उपाध्याय,कांकेर से ओ पी भट्ट, रायपुर से पं. रामगोपाल बोहरे, जांजगीर से अवधराम धृत्तलहरे, बालोद से डी आर गजेन्द्र आदि करेंगे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष सी एच सुरेश के अध्यक्षता और मार्गदर्शन आयोजित इस राष्ट्रीय सम्मेलन में देशभर पेंशनर प्रतिनिधि एकत्रित होकर पेंशनरों की दशा और दिशा पर चिन्तन करेंगे और केन्द्र और राज्य सरकारों को प्रस्तुत करने प्रस्ताव पारित करेंगे।
भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव ने आगे बताया है कि सम्मेलन में छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के बीच महंगाई राहत व अन्य आर्थिक स्वत्वों के भुगतान में बाधक मध्यप्रदेश राज्य पुर्नगठन अधिनियम 2000 के धारा 49(6) को विलोपित करने पर विशेष चर्चा होगी। इसके अलावा आयकर से पूरी छूट,रेल व बस यात्रा किराया में कन्सेशन, 80 के स्थान पर 65 वर्ष की आयु में पेंशन राशि में अतिरिक्त वृद्धि, केशलेश चिकित्सा, पेंशनर की मृत्यु पर परिजनों को एग्रेशिया राशि, केन्द्र के समान सभी राज्यों में मेडिकल भत्ता सहित अन्य पेंशनर हितैषी मामलों पर चर्चा कर निर्णय लेकर प्रस्ताव पारित करेंगे। इस राष्ट्रीय में बैठक पेंशनर हितैषी मांगों को लेकर देश व्यापी आंदोलन करने पर भी निर्णय लेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में आज से 806वां उर्स मुबारक, पीर फतेह उल्लाह शाह की दरगाह पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब     |     मंडीदीप में महिला का हाई-वोल्टेज ड्रामा, डायल-112 की छत पर चढ़ी     |     पर्युषण महापर्व के पांचवें दिन मनाया गया उत्तम सत्य धर्म     |     सड़क निर्माण के नाम पर दूसरी सड़कों पर फैल रही गिट्टी, वाहन चालक परेशान     |     अतिक्रमण से संकरा हुआ रास्ता, रेलवे स्टेशन जाने में हो रही परेशानी, कई बार तो एंबुलेंस निकलने में होती है समस्या     |     अंबाडी और देहरी में धूमधाम से मनाया राधारानी जन्मोत्सव     |     संकल्प सेवा अभियान के तहत पीएम श्री स्कूल में सांस्कृतिक गतिविधियां, चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा     |     गणेश पर्व पर हुड़दंग की तैयारी नाकाम: तिल्दा-नेवरा में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार     |     जय महाकाल लिखे ऑटो से मिला सुराग, रायपुर ट्रैफिक पुलिस ने ईमानदारी से लौटाया महिला का गहना-नकदी भरा बैग     |     मंडीदीप में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ी नंदन बस, चालक केबिन में फंसा; कई घायल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811