Let’s travel together.

भक्तों के विरोध के बीच बैकफुट पर आया वन विभाग

0 63

 

बलारपुर मंदिर पर दर्शन के लिए जा सकेंगे भक्तजन

– मेला भी परंपरागत तरीके से भरेगा

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी 

शिवपुरी के माधव राष्ट्रीय उद्यान में स्थित प्राचीन बलारपुर माता के मंदिर पर वन विभाग द्वारा अघोषित आने- जाने पर रोक लगाए जाने के बाद भक्तजनों के विरोध के बीच वन विभाग अब बैकफुट पर आ गया है। मंदिर पर दर्शनार्थियों के जाने पर रोक-टोक का मामला विवादों में घिर गया था। भक्तजनों ने इस पर अपना आक्रोश जताया था।
इसके बाद जिला प्रशासन की मौजूदगी में हुई बैठक के बाद हुए निर्णय के अनुसार अब भक्तजन मंदिर तक आ जा सकेंगे मेले में भी भक्तों के जाने पर कोई रोक नहीं होगी।
इस मंदिर पर चैत्र नवरात्रा में सातवें दिन प्राचीन मेला आयोजित होता रहा है, जो करीब 100 वर्षो से यहां लगता है। माधव राष्ट्रीय उद्यान में शेर लाए जाने के बाद यहां पर वन विभाग ने अघोषित रोक लगा दी थी जिससे मंदिर के भक्तजनों में आक्रोश देखा जा रहा था। मंदिरों के भक्तों द्वारा विरोध जताए जाने के बाद अब वन विभाग बैकफुट पर है।
बलारपुर मंदिर के महंत प्रयाग भारती द्वारा बताया गया है कि जिला प्रशासन की मौजूदगी में जो निर्णय लिया गया था उसके अनुसार भक्तों के आने- जाने पर कोई रोक नहीं है। पैदल यात्री, गाड़ी से, बाइक से भक्तजन यहां पर आ सकते हैं। उन्होंने बताया कि मंदिर पर आने जाने पर कोई रोक नहीं है। मंदिर पर मेला भी भव्य तरीके से लगेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस सिलेंडर, बिजली दरों और पेट्रोल-डीजल की समस्या को लेकर कांग्रेस का 30 मार्च को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन     |     गर्मी ने दिखाए तेवर, तेज धूप से हॉट बाजार में दोपहर तक पसरा सन्नाटा     |     फसलों की सुरक्षा के लिए दोपहर में बिजली कटौती, किसानों को राहत देने की पहल     |     आचार्य रजनीश की जन्मस्थली में पुरानी रंजिश को लेकर खूनी खेल     |     ज्वारे रखकर भक्ति भाव से हो रही माँ भगवती की उपासना, भव्य रूप से सजी माँ की बगिया     |     ग्राम पंचायत गढ़ी के सभा कक्ष में महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न     |     आईडीबीआई बैंक चरौदा शाखा में करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन 30 मार्च को     |     महावीर जयंती पर अब 31 की जगह 30 मार्च को अवकाश घोषित     |     शुजालपुर में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप: लाठी-डंडे और तलवारें चलीं, 5 घायल     |     बालाघाट में दर्दनाक हादसा: चलती कार खाई में गिरी, आग लगने से मासूम सहित तीन की जिंदा जलकर मौत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811