मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे 18 के त्रिमूर्ति चौराहे पर शुक्रवार रात 8 बजे के लगभग ट्रेक्टर चालक ने लापरवाही से मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी, जिससे चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार त्रिमूर्ति चौराहे पर तिजालपुर गांव निवासी मोहर सिंह अहिरवार पिता हल्के अहिरवार उम्र 50 वर्ष को ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही से चलाते हुए मोटरसाइकिल सवार कोटक्कर मार दी। टक्कर लगते से ही मोहर सिंह रोड पर गिर गया इतने में ही रोड पर चल रहे ट्रक की चपेट में मोहर सिंह आ गया टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोहर सिंह की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर को ज़ब्त कर मृतक के शव को सांची स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी रूम में रखवा दिया
भोपाल-विदिशा स्टेट हाइवे 18 पर प्रतिदिन वाहन दुर्घटनाएं हो रही हैं। इस रोड पर सड़क हादसे रुकने का नाम ही नही ले रहे हैं। रोज रोज होने वाले हादसों की वजह से ही अब इस सड़क को खूनी सड़क भी कहा जाने लगा है। वहीं सांची, दीवानगंज, बालमपुर ,सुखी, भदभदा, व विदिशा क्षेत्र के लोगों ने इस स्टेट हाइवे को 4 लाइन करने की मांग शासन प्रशासन से कई बार की है। लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नही हुई है। स्टेट हाइवे 18 पर पिछले एक वर्ष में ही लगभग तीन सौ सड़क हादसे हो चुके हैं। जिसमें कई लोगों की मौत हो चुकी है सिर्फ बालमपुर घाटी पर ही पिछले 110 महीने में हो 50 घटनाएं हो चुकी हैं। बालमपुर घाटी पर टूटी हुई रेलिंग और सड़क किनारे के गड्ढों की वजह से सप्ताह में एक दो हादसे हो रहे हैं। कुछ दिन पहले इसी रोड के लामाखेड़ा मोड़ पर भी तीन पत्रकारों की मौत हुई थी तब रायसेन कलेक्टर ने भोपाल विदिशा रोड को फोरलेन में तब्दील करने का प्रस्ताव बनाकर भेजा था उसका आज तक कुछ नहीं हुआ अगर कॉल विदिशा हाईवे 18 को फोर लाइन में तब्दील नहीं किया गया तो दिनों दिन दुर्घटनाएं बढ़ती रहेंगी