Let’s travel together.

चार साल बाद राजस्थान रॉयल्स के पांच मुकाबले जयपुर में, मेजबानी को तैयार एसएमएस स्टेडियम

147

चार साल बाद एक बार फिर से राजस्थान आईपीएल की मेजबानी करेगा। इस बार राजस्थान रॉयल्स के पांच मुकाबले जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले जाएंगे।

दूधिया रोशनी और क्रिकेट का जोश एक बार फिर से जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में देखने को मिलेगा। आईपीएल के 16वें सीजन का 31 मार्च से आगाज हो रहा है। 59 दिन चलने वाले, आईपीएल टूर्नामेंट में दस टीमों के बीच कुल 74 मुकाबले खेले जाएंगे। हर एक टीम 14 मैच खेलेगी।

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष वैभव गहलोत ने बताया कि आईपीएल के लिए एसएमएस स्टेडियम पूरी तरह से तैयार है। इस दौरान क्रिकेट प्रेमी आसानी से अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को मैदान पर खेलते देख सकेंगे। हालांकि टिकट रेट को लेकर कोई भी फैसला राजस्थान रॉयल्स प्रबंधन स्तर पर ही लिया जाएगा।

आईपीएल शुरू होने से पहले 21 से 30 मार्च तक दस दिन राजस्थान रॉयल्स की टीम सवाई मान सिंह स्टेडियम (एसएमएस) में अभ्यास करेगी। इसके लिए स्टेडियम में पिच संख्या 2, 3 और 7 को रिजर्व कर दिया गया है। मैच की प्रैक्टिस के बाद ही आईपीएल की मुख्य पिच को तैयार किया जाएगा। दस दिन तक चलने वाला अभ्यास सुबह और शाम दोनों समय में होगा। वहीं, इसके बाद 19 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स का जयपुर में पहला मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा।

राजस्थान रॉयल्स टीम

बल्लेबाजों में संजू सैमसन, शिमरोन हेटमायर, देवदत्त पडिक्कल, जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, कुणाल सिंह राठौड़, डोनोवन फरेरा, ध्रुव जुरेल, जो रूट। विकेटकीपर में संजू सैमसन, कुणाल सिंह राठौड़, डोनोवन फरेरा। ऑलराउंडर में जेसन होल्डर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, आकाश वशिष्ठ, अब्दुल बासित। गेंदबाजों में ओबेड मैकॉय, युजवेंद्र चहल, कुलदीप सेन, प्रसिद्ध कृष्णा, केसी करिअप्पा, नवदीप सैनी, कुलदीप यादव, ट्रेंट बोल्ट, एडम जाम्पा, केएम आसिफ, मुरुगन अश्विन।

ये मैच होंगे

आईपीएल शेड्यूल के अनुसार राजस्थान रॉयल्स अपने घरेलू मैदान जयपुर में लखनऊ सुपर जॉइंट्स, चेन्नई सुपरकिंग्स, गुजरात टाइटंस, सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से मुकाबला होगा।
एसएमएस स्टेडियम होने वाले राजस्थान रॉयल्स के पांच मैचों में चार मैच शाम 7:30 बजे होंगे, जबकि एक मैच दोपहर में 3:30 बजे शुरू होगा।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811