Let’s travel together.

स्कूल यूनिफार्म बनाने में जुटी समूह की महिलाएं सीईओ ने किया निरीक्षण

0 71

 

महिला समूहों से बात कर गुणवत्तापूर्ण यूनिफार्म बनाने के दिए निर्देश

– 211 समूह की 5500 महिलाएं यूनिफॉर्म सिलाई के काम में लगीं

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले में मप्र ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ीं स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा स्कूल यूनिफार्म बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। इस समय कोलारस, बदरवास सहित अन्य स्थानों पर महिला समूह की सदस्य स्कूल यूनिफार्म की सिलाई का काम कर रही हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को कोलारस व बदरवास में जिला पंचायत के सीईओ उमराव सिंह मरावी ने यहां चल रहे सिलाई केंद्रों पर पहुंचकर यूनिफॉर्म बनाने के काम का निरीक्षण किया। इस दौरान महिला समूह के सदस्यों को सही साइज और गुणवत्तापूर्ण यूनिफार्म बनाने के निर्देश दिए गए।

तीन लाख से ज्यादा यूनिफॉर्म बनाई जाएंगी-

कोलारस व बदरवास में यूनिफार्म सेंटर के निरीक्षण के दौरान यहां पर महिला समूह से जिला पंचायत के सीईओ उमराव सिंह मरावी ने बात की। जिले में 16 बड़े सेंटर और 65 छोटे सेंटरों पर यूनिफॉर्म सिलाई का काम महिलाओं द्वारा किया जा रहा है। शिवपुरी जिले में 3 लाख 2 हजार छात्रों को ड्रेस दी जाएगी। जिसमें प्राइमरी के 2 लाख 2 हजार छात्रों को और मिडिल के एक लाख छात्रों के लिए यूनिफॉर्म बनाने का काम चल रहा है।

211 समूह की महिलाएं काम में जुटी-

जिले में प्राथमिक और माध्यमिक छात्रों को स्कूल यूनिफॉर्म बनाने के लिए मध्य प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी हुई महिला समूह की स्व- सहायता समूह की महिलाएं यूनिफॉर्म सिलाई के काम में लगी हुई हैं। 211 समूह की महिलाओं से अनुबंध किया गया है जिसमें 5500 महिलाओं को रोजगार मिला है। इन स्व सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार से जोड़ा गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई थाना प्रभारियों के तबादले, नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं     |     भव्य घट यात्रा के साथ पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में बेदी शुद्धि एवं विनायक स्थापना संपन्न     |     अप्रैल में इस दिन से खत्म होगा खरमास, शुरू होंगे शादी-विवाह     |     चूनापत्थर खंदानो और क्रेशर की जाँच,चार क्रेशर सील     |     महुआ बीनने गए ग्रामीण पर भालू ने किया हमला, हमले में भालू ने ग्रामीण का पूरा चेहरा खा लिया     |     भंडारण की व्यवस्था नहीं, खरीदी में देरी, गेहूं-चना औने-पौने दाम में बेचने को मजबूर किसान     |     पुलिस की बड़ी सफलता, पीथमपुर से मिलीं दो लापता नाबालिग बालिकाएँ     |     खुनखुन बाग वाले हनुमान जी महाराज के दरबार में सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा का हुआ समापन     |     किसानों ने देर रात केंद्रीय मंत्री के बंगले पर दी दस्तक,नहर के लिए फिर उठी आवाज,मंत्रीजी ने दिया आश्वासन     |     भगवंतपुर में 28 लाख की लागत से बना नवीन आंगनवाड़ी केंद्र का  विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने किया लोकार्पण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811