Let’s travel together.

फैन की हरकत पर भड़क उठीं मलाइका अरोड़ा, हुईं बुरी तरह ट्रोल

70

बॉलीवुड की मोस्ट स्टाइलिश डीवा मलाइका अरोड़ा के सुर्खियों में रहने की वहज रोज नई होती है। कभी अपने स्टाइल को लेकर तो कभी अर्जुन के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चाओं में बनी रहने वाली मलाइका का हर अंदाज फैंस को पसंद आता है। लेकिन कभी-कभी एक्ट्रेस को अपना स्टाइल और एटिट्यूड भारी पड़ जाता है। इसके चलते अभिनेत्री ट्रोल भी खूब होती हैं। ऐसा ही कुछ हाल में हुआ जब अभिनेत्री के एक फैन ने उनसे सेल्फी मांगी और वह डर गईं। इस घटना है वीडियो सोसल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

लगता है आए दिन सुर्खियों में रहने वाली मलाइका अरोड़ा को फैंस की भीड़ कुछ रास नहीं आ रही है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि हाल ही में एयपोर्ट पर कुछ ऐसा हुआ, जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स का पारा हाई हो गया है। दरअसल, हाल ही में मलाइका को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान अभिनेत्री को देखने और मिलने के लिए भारी संख्या में भीड़ पहुंचीं थी। लेकिन वहां पर फैन की हरकत से मलाइका नाराज हो गईं और अभिनेत्री के अंदाज से नेटिजन्स का पारा हाई हो गया है।

वायरल वीडियो में मलाइका जैस ही एयरपोर्ट से बाहर निकलती हैं, वैसे ही सेल्फी लेने के लिए उन्हें घेर लेते हैं। फैंस के ऐसा करने से मलाइका डर गई थीं। इतने में ही एक शख्स उनके साथ सेल्फी लेने के लिए कुछ ज्यादा ही करीब आ गया, जिसने मलाइका को और भी ज्यादा हैरान कर दिया। ऐसे में रिएक्शन देते हुए अभिनेत्री ने फैन को गुस्सा दिखाते हुए फोटो खींचने के लिए सख्ती से मना किया।

इस वीडियो पर फैंस कमेंट कर मलाइका को खूब ट्रोल कर रहे हैं। लोग कमेंट करते हुए उनके इस बर्ताव के लिए उनकी क्लास लगा रहे हैं। बहुत से लोगों ने मलाइका को जया बच्चन पार्ट 2 तक बुला डाला। नेटिजन्स को मलाइका की यह हरकत कतई रास नहीं आ रही है। एक यूजर ने लिखा ‘इतना घमंड’। वहीं दूसरे ने लिखा ‘यह कौन सी बहुत बड़ी सुपरस्टार है, जिसके लिए इतना मर रहे हैं लोग।’ इसके साथ ही मलाइका फैंस ने उन लोगों पर भी गुस्सा किया कि आखिर वह इतना करीब कैसे जा सकते हैं।

मलाइका के वर्कफ्रंट की बात करें, उन्हें आखिरी बार रियलिटी शो ‘मूविंग इन विद मलाइका’ में देखा गया था। इस शो में अभिनेत्री ने अपने जीवन से जुड़ी बहुत सी बातों के बारे में बताया था। अपने एक्स पति अरबाज खान संग रिश्ते से लेकर अर्जुन कपूर संग अपने रिलेशन तक मलाइका इसमें सभी के बारे में खुलकर बात करती नजर आई थीं।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

किसानों को अपनी फसल तुलवाने पंजीकरण के बाद भी स्लाड बुकिंग का इंतज़ार     |     20अप्रैल से जलापूर्ति करने के झूठे आश्वासन से नगर में जलप्रदाय की बाधित,दो दिन में एक बार होगा जल प्रदाय     |     पहाड़ों पर आग, एक हफ्ते से सुलग रही लपटें, जंगल और खेतों की नरवाई खाक     |     अक्षय तृतीया पर  भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन, 27वें आयोजन में कई जोड़े बंधे वैवाहिक सूत्र में     |     मूल्य पर गेहूं खरीदी में देरी, बड़े किसान परेशान , स्लॉट बुकिंग और लिमिट ने बढ़ाई चिंता     |     भारतीय मजदूर संघ ने 17 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम  जिला कलेक्टर को सौपा ज्ञापन     |     विवाह आयोजनों पर कड़ी नजर,एक और बाल विवाह रोक     |     विधायक प्रीतम लोधी के भद्दे बोल,भड़का आईपीएस एसोशिएशन     |     गेहूं खरीदी अनिमितताओं को लेकर किसानों मे रोष, किसान जागृति संगठन ने ज्ञापन सौपा     |     भोपाल मार्ग पर टला बड़ा हादसा, शक्ति ट्रेवल्स की बस में लगी आग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811