Let’s travel together.

‘नच बलिए 10’ में नजर आएंगे अनुपमा और अनुज! ये जोड़ी भी मचाएगी धमाल

79

बेस्ड डांस रियलिटी शो ‘नच बलिए’ जल्द ही अपने 10वें सीजन के साथ पर्दे पर वापसी करने जा रहा है। हालांकि, अब तक इस शो के ऑन एयर होने की ऑफिशियल डेट सामने नहीं आई है। खबरों की मानें तो ‘नए बलिए 10’ को पिछले सीजन की तरह सलमान खान ही प्रोड्यूस करेंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो, इसमें ‘अनुपमा’ को-स्टार्स रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना एक-दूजे के आमने-सामने नजर आएंगे।

‘नच बलिए 10’ को लेकर जानकारी है कि ये जल्द ही छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रहा है। खबरें हैं कि ‘अनुपमा’ सीरियल के अनुपमा और अनुज यानी की रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना इस शो में एक-दूसरे के अपोजिट अपने रियल लाइफ पार्टनर के साथ भाग लेते नजर आएंगे। इतना ही नहीं इसमें तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा के भी साथ भाग लेने की खबरें हैं।

एक प्रमुख मीडिया संस्थान की रिपोर्ट के अनुसार, गौरव खन्ना अपनी पत्नी आकांक्षा चमोला और रुपाली गांगुली अपने पति अश्विन के वर्मा के साथ शो का हिस्सा बनेंगी। ‘नच बलिए 10’ के मेकर्स की ओर से इन दोनों स्टार्स को अप्रोच किए जाने की खबर है। हालांकि, अबतक इस रिपोर्ट पर ना तो मेकर्स और ना ही रुपाली और गौरव की तरफ से कोई कन्फर्मेशन सामने आई है।

अगर ये रिपोर्ट सच साबित होती है तो बेशक इससे ‘नच बलिए 10’ की टीआरपी में काफी इजाफा होगा। गौरतलब हो कि रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर शो ‘अनुपमा’ छोटे पर्दे का नंबर वन शो है। साथ ही अनुपमा और अनुज की जोड़ी को फैंस काफी प्यार करते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

लूट की घटना को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी कनवर बाग गिरफ्तार      |     भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया वृक्षारोपण     |     शाला प्रवेश उत्सव’ में पहुंचे विधायक, नवप्रवेशी बच्चों का किया स्वागत     |     विधायक अनुज शर्मा ने कुम्हारी (ज़ारा) को दी लाखों के विकास कार्यों की सौगात     |     बारिश में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सोसाइटी के सामने 80 मीटर  सीसी सड़क निर्माण शुरू,वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत     |     दो साल बाद जागा एमपी आरडीसी, बालमपुर घाटी पर क्षतिग्रस्त रेलिंग बदलने का काम शुरू, वाहन चालकों को मिलेगी राहत     |     हाईवे-18 पर पुलिस की सख्ती: कर्क रेखा पर वाहन चेकिंग से मचा हड़कंप     |     प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का आखिरी दिन, सोसाइटी और एमपी ऑनलाइन में किसानों की उमड़ी भीड़, बड़ी संख्या में कराया फसल बीमा     |      जमीअत उलमा-ए-हिंद की नई तहसील इकाई का गठन,मुफ्ती हसीब बने सदर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811