Let’s travel together.

पत्नी को साजिश रचकर आग से जलाने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

0 110

 

पत्नी हमीदिया अस्पताल भोपाल के बर्न वार्ड में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही

शिवलाल यादव रायसेन

देवनगर पुलिस ने षड्यंत्र पूर्वक पत्नी की आग से जलाकर हत्या करने के इरादे से हाथ पांव रस्सी से बांधकर छाती और मुंह पर पेट्रोल डालकर आग के हवाले करने वाले आरोपी पति को हिरासत में लिया है।आरोपी पति ने अपना जुर्म कबूल भी कर लिया है।फिलहाल आग से 60 फीसदी झुलसी विवाहिता को देवनगर पुलिस ने इलाज के लिए हमीदिया हॉस्पिटल भोपाल के बर्न वार्ड में दाखिल कराया है।जहां वह आग से बुरी तरह से झुलसी महिला जिंदगी और मौत जंग लड़ रही है।
देवनगर पुलिस थाना प्रभारी घनश्याम शर्मा ने बताया कि गत 12 मार्च
2023 को थाना देवनगर में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 65 2023 भादवि की धारा 307 आईपीसी मैं आरोपी पति मिथुन मालवीय पिता मोतीलाल उम्र 29 साल निवासी ग्राम बिरहा थाना बैरसिया जिला भोपाल का निवासी हैं। 12 मार्च को ग्राम बेरखेड़ी थाना देव नगर क्षेत्र में अपनी पत्नी प्रियंका मालवीय उम्र 27 साल को सोते समय कपड़े से पैर हाथ बांधकर चेहरे पर छाती पर पेट्रोल डालकर आग लगाकर भाग गया था ।सूचना मिलने पर पीड़िता प्रियंका मालवीय को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल रायसेन उपचार के लिए भेजा गया था जहां से रेफर होने पर हमीदिया अस्पताल भोपाल भेजा गया जो कि गंभीर अवस्था में हमीदिया अस्पताल के कमला नेहरू वार्ड में जिंदगी और वमौत से जूझ रही है। इस मामले में आरोपी पति मिथुन मालवीय के विरुद्ध अपराध धारा 307 आईपीसी का कायम किया जाकर मामला विवेचना में लिया गया है।सारे घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही तत्काल मौके पर थाना प्रभारी घनश्याम शर्मा एसडीओपी महोदय बेगमगंज श्री सुनील वरकडे भी मौके पर पहुंचे ।इस प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा के मार्गदर्शन मैं सुनील वरकड़े एसडीओपी बेगमगंज द्वारा थाना प्रभारी देवनगर घनश्याम शर्मा के नेतृत्व में आरोपी को जल्दी पकड़ने के लिए एक पुलिस टीम का गठन किया गया। जिसमें कार्यवाहक उप निरीक्षक श्रीराम रोहित प्रधान आरक्षक राजवीर सिंह आरक्षक ,
रितेश पाठक आरक्षक
मोर सिंह को लगाया गया ।पुलिस टीम ने इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के भोपाल के किराए के निवास घर पर दविश दी लेकिन आरोपी मिथुन मालवीय नहीं मिला। उसके बाद मुखबिर की सूचना पर से आरोपी की ग्राम शायर बामोरा जिला विदिशा में होने की जानकारी प्राप्त हुई। यहां दबिश देने पर भी आरोपी नहीं मिला तत्पश्चात पीछा करते हुए मुखबिर सूचना पर बेरखेड़ी चौराहा थाना सलामतपुर जिला रायसेन से आरोपी मिथुन मालवीय पिता मोतीलाल उम्र 29 साल निवासी ग्राम बिरहा थाना बैरसिया जिला भोपाल को गिरफ्तार कर पूछताछ की।
आरोपी पति मिथुन मालवीय ने देवनगर पुलिस को बताया कि अपनी पत्नी पीड़िता प्रियंका को उसके मायके में ही सोते समय पैर बांधकर पेट्रोल चेहरे और छाती पर डालकर आग लगाकर भाग जाना स्वीकार किया ।जिसकी गिरफ्तारी उपरांत आरोपी को थाना लाकर परिजनों को सूचना देने के बाद शासकीय अस्पताल देव नगर से मेडिकल परीक्षण उपरांत न्यायालय गैरतगंज पेश किया गया जहां से जेल वारंट बनने पर उप जेल बेगमगंज भेजा गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नमो हरित नगर’ अभियान बना जनआंदोलन, रायसेन में जनप्रतिनिधियों से लेकर विद्यार्थियों तक ने लगाए पौधे     |     विश्व बाघ दिवस पर वन मंडल कार्यालय रायसेन द्वारा राइड फॉर टाइगर वाहन रैली निकाल कर बाघों के संरक्षण का दिया संदेश     |     सरस्वती साइकिल योजना में हो रहा भ्रष्टाचार,कांग्रेस का आरोप      |     खड़ी बाइक में लगी भीषण आग,जलकर हुई खाक     |     पत्रकारों और अधिकारियों ने किया पौधरोपण     |     कान्वेंट स्कूल में चाकूबाजी, फुटबॉल विवाद ने लिया हिंसक रूप; 12वीं के छात्र पर 10वीं के छात्र ने किया हमला     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल एवं विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर तुलसी मानस प्रतिष्ठान के स्वर्ण जयंती समारोह में हुए शामिल     |     आईटीएम हॉस्पिटल में विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर एवं उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया आधुनिक ओटी, सीटीवीएस आईसीयू और सीसीयू का लोकार्पण      |     आरोन में मुनिश्री के साथ कथित अभद्रता पर जैन समाज में आक्रोश, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |     महावीर नहीं, वर्धमान जयंती मनाएं : निर्यापक मुनिश्री अभय सागर महाराज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811