Let’s travel together.

कनिका और ऋचा ने दिलाई RCB को पहली जीत..

167

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को महिला प्रीमियर लीग में आखिरकार पहली जीत मिल गई है। उसने गुरुवार (15 मार्च) को टूर्नामेंट के 13वें मैच में यूपी वॉरियर्स को पांच विकेट से हरा दिया। स्टार खिलाड़ियों से सजी स्मृति मंधाना की टीम को पिछले पांच मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था। दूसरी ओर, यूपी की पांच मुकाबलों में यह तीसरी हार है। उसे अब तक दो जीत मिली है।कमाल की बात है कि जो काम सोफी डिवाइन, स्मृति मंधाना, हीथर नाइट, एलिस पैरी, मेगन शुट और रेणुका सिंह ठाकुर जैसी अनुभवी खिलाड़ी नहीं कर सकीं, उसे युवा कनिका आहूजा और ऋचा घोष ने कर दिखाया। 20 साल की कनिका ने 46 और 19 साल की ऋचा ने नाबाद 31 रन बनाए। युवाओं के दम पर आरसीबी ने तो खाता खोल लिया है, लेकिन उसे टूर्नामेंट में बने रहने के लिए बाकी बचे दोनों मैचों में जीत हासिल करनी होगी।

इसके अलावा दूसरी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा।आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। यूपी वॉरियर्स की टीम 19.3 ओवर में 135 रन पर सिमट गई। आरसीबी ने 18 ओवर में पांच विकेट पर 136 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। इस टूर्नामेंट में उसकी यह पहली जीत है।कनिका ने 30 गेंद पर 46 रन बनाए। वहीं, ऋचा 32 गेंद पर 31 रन बनाकर नाबाद रहीं। अनुभवी हीथर नाइट ने 24 रनों का योगदान दिया। सोफी डिवाइन ने 14 और एलिस पैरी ने 10 रन बनाए।

कप्तान स्मृति मंधाना एक बार फिर फेल रहीं। वह खाता खोले बगैर आउट हो गईं। श्रेयंका पाटिल ने नाबाद पांच रन बनाए। यूपी वॉरियर्स के लिए दीप्ति शर्मा ने दो विकेट लिए। सोफी एक्लेस्टोन, देविका वैद्य और ग्रेस हैरिस को एक-एक सफलता मिली।इससे पहले यूपी के लिए ग्रेस हैरिस ने सर्वाधिक 46 रन बनाए। दीप्ति शर्मा और किरण नवगिरे ने 22-22 रन बनाए। सोफी एक्लेस्टोन ने 12 रनों का योगदान दिया। आरसीबी के लिए इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की स्टार खिलाड़ी एलिस पैरी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। सोफी डिवाइन और आशा शोभना को दो-दो सफलता मिली। मेगन शुट और श्रेयंका पाटिल ने एक-एक विकेट लिए।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

प्राथमिक सहकारी संस्था सांची में दीप प्रज्वलित कर मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस     |     एसडीओपी शीला सुराणा की ईमानदारी ने जीता लोगों का दिल     |     रायसेन जिला अस्पताल में मेगा रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने किया शुभारंभ     |     विश्वकर्मा जयंती पर निकला भव्य चल समारोह, जगह-जगह हुआ स्वागत      |     श्रीमत अनागारिक धर्मपाल की 162बी जयंती मनाई गई     |     तीन दिवसीय 8वां ‘रंग फुलकारी’ नाट्य महोत्सव का आयोजन 23 सितंबर से     |     रक्तदान महादान, पीड़ित मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     रीवा में उपचार में लापरवाही एवं अनियमितताओं के मामलों में कार्रवाई     |     प्रधानमंत्री के जन्म दिन पर गढ़ी के शांति धाम में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने किया पौधारोपण     |     हनुमान अंश’ फिल्म के शुभांकर का मंडीदीप में भव्य स्वागत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811