Let’s travel together.

कचरा संग्रहण केंद्र में लगी भीषण आग, असामाजिक तत्वों की बताई जा रही करतूत

108

 कचरा संग्रहण केंद्र में रखें अलग-अलग रखा संग्रहित कचरा रखा जाता है। बताया जा रहा है कि किसी आराजत तत्वों ने सूखे कचरे में आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।

कोरबा शहर से लगे काशीनगर वार्ड 20 में स्थित मणि कचरा संग्रहण केंद्र में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। राहगीर और क्षेत्र वासियों की भीड़ एकत्रित हो गई। आग की लपटे देख दमकल वाहन और 112 की टीम को मौके पर बुलाया गया। जहां दमकल वाहन और 112 के आने से पहले बस्ती वासियों ने कचरा संग्रहण केंद्र में काम करने वाले कर्मचारियों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। जिस कमरे पर कचरा रखा हुआ था और आग की लपटे नहीं पहुंच पाई थी उस कचरे को आनन-फानन में बाहर निकाला गया लेकिन उनके निकालते तक काफी हिस्से का कचरा जलकर खाक हो चुका था।

बताया जा रहा असामाजिक तत्वों की करतूत करतूत हो सकती है जब कर्मचारी पहुंचे तो आग लग चुकी थी। आग धीरे-धीरे विकराल रूप ले रही थी कुछ हद तक आग पर काबू पाने प्रयास किया गया लेकिन कचरा संग्रहण केंद्र में सूखा कचरा होने के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया।

कचरा संग्रहण केंद्र में रखें अलग-अलग रखा संग्रहित कचरा रखा जाता है। तीन श्रेणी में कचरा रखा हुआ था सूखा कचरा, गीला कचरा और मिक्स कचरा कालोनी और बस्ती से लेकर यहां लाया जाता है। उसके बाद अलग-अलग संग्रहित कर रखा जाता है सूखा कचरा बाहर था जिसमे आगजनी की घटना घटी है। जो धीरे-धीरे अंदर तक फैल गया। आगजनी की घटना की सूचना सिविल लाइन थाना और  नगर निगम के अधिकारियों को दे दी गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

बाड़ी के सांदीपनि विद्यालय में जलाई गईं पाठ्यक्रम की किताबें, धुएं से मचा हड़कंप – ग्रामीणों में आक्रोश     |     दशलक्षण पर्व का समापन 25 सितंबर को,14 स्थानों से निकलेगी श्रीजी की शोभा यात्रा     |     सांची सहकारी संस्था की वार्षिक आमसभा में अहम फैसलों पर लगी मुहर     |     स्कूलों में 15 दिन का प्रारंभिक सैनिक प्रशिक्षण अनिवार्य हो : राष्ट्रीय सैनिक संस्था     |     जिला न्यायाधीश के मुख्य आतिथ्य में अभिभाषक संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित      |     बाणगंगा धाम पर 26 सितंबर से पितृ यज्ञ का आयोजन     |     सेवा भारती छात्रावास में हर्षोल्लास से मनाया गणेश उत्सव     |     25 सितंबर को रायसेन में एक साथ गूंजेगा वंदे मातरम्     |     श्रीगणेश चल समारोह मार्ग की विद्युत लाइन हुई ऊंची,निर्बाध निकलेंगी श्रीगणेश झाकियां     |      बिजली चालू नहीं करने पर ऑपरेटर पर प्राणघातक हमला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811