Let’s travel together.

पंचायत सहायक सचिवो द्वारा मानदेय एवं नियमितीकरण को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

0 87

 

देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

मध्यप्रदेश पंचायत सहायक सचिव संगठन, विकासखंड सिलवानी के बैनर तले एसडीएम के नाम रीडर अनिल भार्गव एवं
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सिलवानी के नाम प्रभारी पंचायत निरीक्षक पूरनलाल चौरसिया को ज्ञापन सौंपकर सामूहिक अवकाश पर चले गए। दोनो ही कार्यालयो के समक्ष अपनी मांगों को जमकर नारेबाजी की।


ज्ञापन में उल्लेख किया है कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा विगत 6 वर्षो से मात्र 9000/- (मात्र नौ हजार रुपये ) मानदेय दिया जाकर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के समस्त योजनाओं सहित अन्य हितग्राही मूलक योजना का निरंतर हमको दायित्व सौंपकर कार्य कराया जा रहा है। ग्राम रोजगार सहायकों की सेवा नीति बनाये जाने का मात्र आश्वासन दिया जाकर कोई ठोस निर्णय अथवा स्थाई भविष्य नीति नहीं बनाये जाने से हमारा निरंतर शोषण किये जाने, हमारी मूल

योजनाओं से हटकर अन्य योजनाओं के कार्य कराये जाने से हम अपने आपको निरंतर ठगा महसूस कर रहे हैं। संगठन ने मध्यप्रदेश ग्राम रोजगार सहायक संगठन के आवाहन पर हम जनपद पंचायत सिलवानी के समस्त ग्राम रोजगार सहायक दिनांक 13 मार्च 2023 से 18 मार्च 2023 तक सामूहिक अवकाश पर जा रहे है। आगामी दिनांक तक कोई निर्णय नहीं होने की स्थिति में मध्यप्रदेश ग्राम रोजगार सहायक संगठन के निर्णय अनुसार रूपरेखा बनाई जावेगी ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

राजगढ़ पुलिस का मानवीय चेहरा:08 माह की मासूम को मिली मां की ममता     |     आत्मा की आवाज, मूल्यबोध और धर्ममय जीवन ही सफलता का आधार” : मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज     |     रेंज हनुमान मंदिर, मंगलवार-शनिवार उमड़ती है हजारों श्रद्धालुओं की भीड़     |     बारिश न होने से बढ़ी किसानों की चिंता, धान की रोपाई ठप     |     प्रधानमंत्री योजना की सड़क खोदकर छोड़ दी, एक सप्ताह बाद भी नहीं हुई मरम्मत; दीवानगंज फैक्ट्री चौराहे पर हादसे का खतरा बढ़ा     |     सत्ती टोला को मिली पक्की सड़क की सौगात, 6.77 लाख की सीसी रोड का लोकार्पण, बरसों की परेशानी हुई दूर     |     सात दिन बाद नदी में दफन मिला विजय जैन का शव, हत्या की आशंका से सनसनी     |     एडवोकेट गिरजेश कुशवाहा बने लोक अभियोजक     |     कई परिवारों को मिली बड़ी सौगात: 152 आवासहीनों को पट्टे, 286 हितग्राहियों को पीएम आवास की स्वीकृति     |     डॉ. प्रभुराम चौधरी के प्रयासों से साँची विधानसभा को मिली 5 करोड़ रुपये की बड़ी सौगात     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811