भोपाल।शनिवार को एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा सांसद नेत्री प्रज्ञा ठाकुर राहुल गांधी को लेकर बड़ा निशाना साधा।
बीजेपी की सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर बड़ा प्रहार किया है. उन्होंने राहुल गांधी देश से निकालकर फेंक देने की बात कही हैं. प्रज्ञा ने कहा कि विदेशी सरजमीं पर राहुल द्वारा दिए गए विवादास्पद बयानों के लिए उन्हें देश से बाहर निकाल देना चाहिए. उन्होंने कांग्रेस नेता द्वारा संसद में विपक्ष की आवाज दबाए जाने के आरोपों पर पूछे गए सवालों के जवाब में ये बातें कहीं।

मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट से सांसद ठाकुर ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए दावा किया कि, चाणक्य ने कहा था कि विदेशी महिला से उत्पन्न पुत्र कभी देशभक्त नहीं हो सकता और राहुल गांधी ने इस बात को सच साबित कर दिया है. ठाकुर ने आगे कहा, ‘हमारे भारत के नहीं हो, मान लिया हमने, क्योंकि जो आपकी माताजी हैं वह इटली की हैं.’