Let’s travel together.

दर्जनभर से अधिक गौवंश को गौसेवकों ने सुरक्षित बाहर निकाला,अचानक बढ़े जलस्तर से बीच मे फंसे थे गौवंश

0 688

सुरेन्द्र जैन रायपुर

सांकरानिको सिलतरा। रविवार को रैता के कोल्हान नाला का जलस्तर अचानक बढ़ने से दर्जनभर से अधिक गौवंश चारों तरफ पानी से घिर गई सूचना मिलते ही श्रीराम गौसेवकों की टीम मौके पर पहुची ओर गौवंश को सुरक्षित बाहर निकाला

जानकारी के मुताबिक रोजाना की तरह गौवंश कोल्हान नाला के समीप टापूनुमा भूमि पर हरी घांस करने गई थी गौवंश टापूनुमा भूमि पर हरियाली से अपनी पेट की भूख मिटाने में लगी रही और इधर नाले का जलस्तर बढ़ता गया देखते ही देखते चारो तरफ से गौवंश पानी से घिर गया स्थानीय ग्रामीण श्रवण साहू निवासी ग्राम तिवरैया की इस पर नजर पड़ी और उन्होंने श्रीराम गौ सेवा समिति के गौ सेवक मोहन सेन को सूचना दी कि भैरव बाबा धाम रैता कोल्हान नाला में नाले का जलस्तर बढ़ने से बीच टापू में दर्जनभर से अधिक गौवंश फंसे हुए हैं इस सूचना के बाद तुरंत श्रीराम गौ सेवा समिति से जुड़े सेवको की टीम मौके पर पहुची बचाव उपकरण के साथ पहुची गौ सेवको की टीम ने ग्राम पंचायत सरपंच विद्याभूषण वर्मा को भी सूचना दी वो भी मौके पर पहुँच गए पुलिस प्रशासन और जनपद पंचायत धरसींवा सीईओ को भी इसकी सूचना दी गई जल स्तर काफी तेजी से बढ़ रहा था गौ सेवको ने बढ़ते जलस्तर को देख सूझ बूझ से सभी गौवँशो को सुरक्षित पानी के तेज बहाव से बाहर निकालने में सफलता हांसिल की।


श्रीराम गौसेवा समिति कर रही समर्पित भाव से गौसेवा
श्री राम गौ सेवा समिति क्षेत्र में गौवंशो की सेवा का कार्यनिःस्वार्थ भाव से लंबे समय से करती आ रही हैं रविवार को सरपंच विद्याभूषण वर्मा, गौ सेवक राकेश पटेल,गौ सेवक मोहन सेन,रितेश पाल टीकाराम यदु नंदकिशोर साहू शिवकुमार पाल यशवंत पाल भूपेंद्र साहू रोहित साहू प्रकाश गोलू कुंदन हेमचंद तमेश डिगेश्वर निर्मलकर उत्तम छगन आदि गौसेवकों की इस गौसेवा की ग्रामीण प्रशंसा कर रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में सामिल हुए नितिन गौरीशंकर अग्रवाल     |     रायपुर के माटीपुत्र स्व. पंकज शर्मा ने अल्पायु में रचा पत्रकारिता का अमर इतिहास     |     गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने गौ सम्मान के राज्य प्रचारक किशन गिरी महाराज पहुंचे तिल्दा     |     आत्मतत्व में डूबे तभी आत्मा से परमात्मा बनने का मार्ग प्रशस्त होगा     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया संजय गांधी अस्पताल परिसर का निरीक्षण     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने नागरिकों से की सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम में पहुंचने की अपील     |     एमबीबीएस 2026 बैच के फाउंडेशन कोर्स का शुभारंभ     |     ग्वालियर की नन्ही नीलाक्षी को आपकी मदद की जरूरत, SMA Type-2 से जूझ रही जिंदगी     |     सांची मे राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस आयोजन      |     लगातार एक महीने की मशक्कत के बाद वनविभाग की पकड़ में आया तेंदुआ,सफलतापूर्वक किया रेस्क्यू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811