Let’s travel together.

सबा आजाद की सीरीज देखने बाउंसर लेकर पहुंचे ऋतिक, कार्यक्रम का बदल गया फोकस

103

इन दोनो बॉलीवुड के गलियारों में ऋतिक रोशन और सबा आजाद के किस्से सबकी जुबान हैं। अक्सर ऋतिक रोशन और सबा आजाद को एक साथ देखा जाता है। ‘रॉकेट बॉयज 2’ की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान भी ऋतिक रोशन अपनी गर्ल फ्रेंड सबा आजाद के साथ ही नजर आए। सबा आजाद ने ‘रॉकेट बॉयज’ के पहले सीजन के बाद अब इसके दूसरे सीजन में भी काम किया है। लेकिन, इस खास स्क्रीनिंग में ऋतिक के पहुंचने से सीरीज के दूसरे कलाकार और तकनीशियन ही उखड़े उखड़े नजर आए क्योंकि इसके बाद किसी ने सीरीज की अच्छाई या खराबी को लेकर बात की ही नहीं, सब बस ऋतिक और सबा के रिश्तों के चटखारे ही लेते रहे।

‘रॉकेट बॉयज 2’ की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान हिंदी सिनेमा के तमाम सितारे नजर आए। मौका था सीरीज के पहले एपीसोड की स्टार स्क्रीनिंग का और इस दौरान ऋतिक रोशन सबसे आगे सबा आजाद के साथ बैठे नजर आएंगे। ऋतिक रोशन पर सबकी नजर टिकी रही कि जब वह सबा आजाद का सीन देखेंगे तो उनकी क्या प्रतिक्रिया होगी, लेकिन सबा आजाद पहले एपिसोड में दिखी ही नहीं।

‘रॉकेट बॉयज’ का पहला सीजन पिछले साल 2022 में आया था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। अब इसके दूसरे सीजन का प्रसारण 16 मार्च से शुरू होने वाला है। सीरीज में जिम सर्भ, इश्वाक सिंह, रेजिना कैसैंड्रा, सबा आजाद, रजत कपूर, दिब्येंदु भट्टाचार्य आदि की मुख्य भूमिकाएं हैं। सबा आजाद इस सीरीज में परवाना ईरानी की भूमिका निभा रही है। ‘रॉकेट बॉयज’ के पहले सीजन को भी काफी पसंद किया था और इस सीरीज को बहुत सारे अवॉर्ड भी मिले।

‘रॉकेट बॉयज 2’ के पहले एपिसोड की स्क्रीनिंग के दौरान ऋतिक रोशन काले रंग का सूट और चश्मा पहने दिखे। वहीं सबा आजाद सफेद बैकलेस ड्रेस में थी। ऋतिक रोशन और सबा आजाद यहां एक दूसरे में ही खोए रहे और बस कहने भर को ही स्क्रीनिंग में पहुंचे दूसरे सितारों आए कुछ और मेहमानों से बात रहे थे। इस दौरान कोई प्रशंसक दोनों की तरफ सेल्फी के लिए न लपके इसका खास इंतजाम किया गया। एक बाउंसर उनके साये की तरह लगातार उनके आगे पीछे मौजूद रहा।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811