Let’s travel together.

गुजरात में कोरोना ने फिर उठाया सिर, ढाई महीने बाद सूरत में कोरोना से पहली मौत

108

अहमदाबाद । गुजरात में फिर एक बार कोरोना ने सिर उठा लिया है। ढाई महीने बाद सूरत में कोरोना से पहली मौत हुई है। कोरोना के फिर सिर उठाने से लोगों में दहशत है। बता दें कि गुजरात में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 30 नए केस दर्ज हुए हैं। जबकि 6 मरीज कोरोना से स्वस्थ होकर अपने घरों को लौट गए। फिलहाल राज्य में कोरोना के 136 सक्रिय मरीज हैं। जिसमें 2 मरीजों की हालत गंभीर हैं और दोनों ही वेन्टीलेटर पर हैं। दूसरी ओर सूरत के कापोद्रा क्षेत्र निवासी 60 वर्षीय वृद्धा को कोरोना हुआ था। पिछले 12 दिनों से वृद्धा को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। वृद्धा के पैरों में सूजन भी आ गई थी। ढाई महीने बाद सूरत में वृद्धा की मौत हो गई है। वृद्धा के परिवार समेत उनके संपर्क में आए लोगों की जांच कराई गई थी। राहत की बात है कि सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। बीते दो दिन के भीतर सूरत में कोरोना के 3 नए केस दर्ज हुए हैं, जिसके सैंपल जिनोम सिक्वसिंग के लिए भेज दिए गए हैं। दूसरी सूरत के घोडदोड रोड क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से शर्दी, खांसी, बुखार और सांस लेने में दिक्कत की शिकायत के बाद 86 वर्षीय वृद्ध का प्राइवेट अस्पताल में टेस्ट करवाया गया था। कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद प्राइवेट अस्पताल में वृद्ध का उपचार चल रहा है। वृद्ध शुगर, ब्लड प्रेशर और पार्किजम जैसी बीमारी से भी पीड़ित हैं। फिलहाल वृद्ध की तबियत स्थिर है। वृद्ध के संपर्क में आए 8 सदस्यों का भी टेस्ट कराया गया है, जिनकी रिपोर्ट आना बाकी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को भाजपा जिला अध्यक्ष ने बांटे पुरस्कार     |     सड़क दुर्घटना 4 की मौत, एक घायल      |     हाईवे-18 के प्रतीक्षालय बने शराबियों का अड्डा     |     30 गांवों के यात्रियों का स्टेशन, लेकिन ट्रेनों का ठहराव नाममात्र     |     बंदरों के आतंक से  गांवों में दहशत, वन विभाग से पकड़ने की मांग     |     मौसमी बीमारी का बढ़ा प्रकोप, पीएचसी में रोज उमड़ रही मरीजों की भीड़     |     ओवरटेक के दौरान भिड़ीं बुलेट और स्प्लेंडर, एक चालक 5 फीट गहरी खाई में जा गिरा     |     मध्यप्रदेश में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं हैं – उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल     |     ABVP ने चार केंद्रीय पदों में से तीन पर जीत दर्ज की है; उपाध्यक्ष पद निर्दलीय दीपांशु शौकीन ने जीता     |     इंदौर में राहुल गांधी ने युवाओं से किया संवाद, शिक्षा, रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं के मुद्दे उठे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811