Let’s travel together.

भोपाल के आसपास गांव में 2 महीने तक चलेगी मिथुन चक्रवर्ती की फिल्म की शूटिंग

0 442

ग्राम देहरी में लाइट, एक्शन, कैमरा की आवाज गूंजती रही

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

भोपाल-विदिशा हाईवे 18स्थित देहरी गांव पर स्थित ढाबे पर फिल्म की शूटिंग की गई। जिसमें किरदार निभा रहे अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती पर कुछ दृश्य फिल्माए गए। सुबह से शाम तक देहरी में लाइट, एक्शन, कैमरा की आवाज गूंजती रही। सुबह फिल्म यूनिट के लगभग 150 लोग पहुंचे। फिल्म के मुख्य किरदार मिथुन के कुर्ता पजामा पहने हुए ढाबे पर खाने के सीन फिल्माए गए। इस दौरान ढाबे के बाहर ट्रॉली में बोरे भी भरे हुए रखे थे। उनकी वेशभूषा देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि फिल्म में वह किसान का रोल अदा कर रहे हैं। इस दौरान आसपास के क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग शूटिंग देखने पहुंचे और मिथुन चक्रवर्ती की एक झलक पाने के लिए घंटों टकटकी लगाए डटे रहे। हालांकि अभिनेता के आसपास किसी को भी जाने की इजाजत नहीं थी।

वहीं शूटिंग स्थल पर बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात थे। भोपाल के आसपास गांव में 2 महीने तक मिथुन चक्रवर्ती की फिल्म की शूटिंग चलेगी। शूटिंग के दौरान भोपाल विदिशा हाईवे पर कई देर तक जाम की स्थिति बनी रही उल्लेखनीय है कि वॉलीवुड को रायसेन जिले की कई लोकेशन पसंद आई हैं, जिससे यहां कई फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है। कुछ समय पहले ही अभिषेक बच्चन ने सलामतपुर स्टेशन पर शूटिंग की थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मेरा युवा भारत” के अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर युवाओं ने सरकारी भंडार गृह में समझी सार्वजनिक वितरण प्रणाली की जमीनी व्यवस्था     |     एक दिन की मजदूरी मांगने पर तलवार से हमला,गंभीर अवस्था में मजदूर रेफर     |     चिंगवाड़ा कला में बिजली विभाग द्वारा आयोजित समाधान शिविर ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत बना     |     जापानी तकनीक की ई-स्कूटी पाकर खिले दिव्यांगजनों के चेहरे, 31 को मिला लाभ     |     जिंदा रहते बुजुर्ग ने कराई अपनी त्रयोदशी, कार्ड पर दर्द बयां कर बांटे निमंत्रण     |     असल ‘लीक’ तो नैतिक ईमानदारी और ऑन लाइन व्यवस्था में है…अजय बोकिल      |     सांची विकास खंड मुख्यालय सरकारी अधिकारी कर्मचारी आशियाना विहीन     |     कमापार गांव में आज लगेगा बिजली समस्या समाधान शिविर     |     एमपी टुडे की खबर का हुआ असर ,20 दिन से खराब हैंडपंप सुधरा, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस     |     जनगणना कार्य में दीवानगंज संकुल ने रचा रिकॉर्ड, समय सीमा से पहले पूरा हुआ सर्वे कार्य     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811