Let’s travel together.

ऑस्ट्रेलिया ने छठी बार जीता महिला टी20 वर्ल्ड कप का खिताब, साउथ अफ्रीका का सपना टूटा

115

ऑस्ट्रेलिया ने लगातार छठी बार महिला टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया है। फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को 19 रनों से हरा दिया। दक्षिण अफ्रीका में खेले जा रहे फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की कप्तान मेग लैनिंग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाये। ऑस्ट्रेलिया की ओर से बेथ मूनी ने सर्वाधिक नाबाद 72 रन बनाये। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 137 रन ही बना पाई। इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने 19 रनों से ये मैच जीत लिया।

शानदार मुकाबला
ये मुकाबला इस मायने में भी ऐतिहासिक था कि पांच बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया अपने खिताब की रक्षा के लिए उतरी थी और उसके सामने मेजबान साउथ अफ्रीका अपने क्रिकेट इतिहास में पहली बार कोई सीनियर टीम वर्ल्ड कप फाइनल खेल रही थी। पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 5 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में मेजबान साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को चौंकाते हुए करारी शिकस्त दी और पहली बार फाइनल में जगह बनाई।

प्लेइंग XI

ऑस्ट्रेलिया
मेग लैनिंग (कप्तान), एलिसा हीली (विकेटकीपर), बेथ मूनी, ऐश्ली गार्डनर, ग्रेस हैरिस, एलिस पैरी, टाहलिया मैक्ग्रा, जॉर्जिया वेयरहैम, जेस जॉनासन, मेगन शूट और डार्सी ब्राउन.

साउथ अफ्रीका
सुने लूस (कप्तान), लॉरा वूलवार्ट, टैजमिन ब्रिट्स, मैरिजन कैप, क्लोए ट्रायॉन, नेडिन डिक्लर्क, अनेके बॉश, सिनालो जाफ्टा (विकेटकीपर), शबनिम इस्माइल, अयाबोंगा खाका, एन मलाबा

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

त्यौहार के मद्देनजर फ्लैगमार्च ,एसडीएम,एसडीओपी ने किया श्रीगणेश झांकियों का अवलोकन      |     जिला अस्पताल में 16 वर्षीय नाबालिग ने सात माह के मृत शिशु को दिया जन्म     |     मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से जागा प्रशासन, सांची में शुरू हुआ सघन फॉगिंग अभियान     |     शिवपुरी में 113 करोड़ का सीवर प्रोजेक्ट फेल, सिंधिया ने जताई नाराजगी     |     सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को भाजपा जिला अध्यक्ष ने बांटे पुरस्कार     |     सड़क दुर्घटना 4 की मौत, एक घायल      |     हाईवे-18 के प्रतीक्षालय बने शराबियों का अड्डा     |     30 गांवों के यात्रियों का स्टेशन, लेकिन ट्रेनों का ठहराव नाममात्र     |     बंदरों के आतंक से  गांवों में दहशत, वन विभाग से पकड़ने की मांग     |     मौसमी बीमारी का बढ़ा प्रकोप, पीएचसी में रोज उमड़ रही मरीजों की भीड़     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811