Let’s travel together.

उज्जैन की बड़नगर तहसील के गाँव कलमोड़ा में एक हजार साल पुराने शिव मंदिर का गर्भगृह मिला

0 586

पुरातत्व विभाग की टीम कर रही है खुदाई,परमार कालीन मंदिर के मिले शिलालेख

उज्जैन से हेमेन्द्रनाथ तिवारी

उज्जैन से 35 किमी दूर कलमोड़ा में पुरातत्व विभाग को 1000 साल पुराना भगवान शिव मंदिर का गर्भ गृह मिला है। खुदाई में अब शिवलिंग बाहर दिखने लगा है। डॉ. वाकणकर पुरातत्व शोध संस्थान भोपाल द्वारा चल रही खुदाई के दौरान ये धरोहर मिली है। यहां परमार कालीन एक हजार वर्ष प्राचीन मंदिर के शिला लेख, स्थापत्य खंड और शिव, विष्णु, नंदी जला धारी खंडित अवस्था में निकली है।

एक वर्ष पहले शुरू हुई खुदाई के दौरान अंदाजा लगाया गया था कि यहां गर्भगृह हो सकता है। इसके बाद भोपाल की टीम ने सर्वेक्षण किया। सर्वेक्षण के बाद पुरातत्व रिसर्च अधिकारी डॉ. धुर्वेंद्र जोधा के निर्देशन में यहां खुदाई शुरू की गई। इसमें टीम को गर्भगृह मिला। एक बड़ा शिवलिंग भी मिला है, जिसे साफ किया जा रहा है। डॉ. धुर्वेंद्र जोधा ने बताया कि खुदाई के दौरान मिले मंदिर की लंबाई करीब 15 मीटर है। उस समय का काफी बड़ा मंदिर रहा होगा। अभी खुदाई जारी है।

दरअसल कलमोड़ा में कोविड की दूसरी लहर के कारण खुदाई का काम बीच में बंद करना पड़ा था। अब काम शुरू होने के बाद मंदिर गर्भ गृह मिला है। परमार कालीन मंदिर के अवशेष के रूप में जलधारी खंडित अवस्था में अवशेष, कलश, आमलक, अमल सारिका, स्तंभ भाग, लता वल्लभ, कोणक (मंदिर स्थापत्य खंड) प्राप्त हुए है। खुदाई के दौरान मिले पूर्व मुखी शिव मंदिर में पूरा मंदिर दबा मिला था। पूर्व दक्षिण और उत्तर का भाग साफ हो चुका है। पश्चिम भाग बचा है। जमीन में मंदिर के रहस्य दबे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व पर्यावरण दिवस पर जनजागरण यात्रा सफल, शीतल परिवार ने जताया आभार     |     नशामुक्ति के नारों के बीच ‘शराब एक्सप्रेस’! गांव-गांव बोतल पहुंचाने वाली बुलेरो पर किसकी मेहरबानी?     |     सिर्फ किशोर दा” में गूंजे किशोर कुमार के अमर नगमे     |     इंदौर में 36 घंटे का अखंड संगीत महोत्सव 13 जून से, कलाकारों और विद्यार्थियों का होगा सम्मान     |     प्रीति चौधरी  85 वर्षीय सास चंद्रो देवी को टब में बैठा सर पर रखकर करा रही पवित्र बृज 84 कोस परिक्रमा     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर सैंकड़ो फलदार पौधों का रोपण     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वच्छता का संदेश     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर कुंवरगढ़ में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न     |     अनुज शर्मा की चुनावी सभाओं का दिखा सफल परिणाम, भाजपा प्रत्याशियों की प्रचंड जीत     |     ज़रोदा में सुशासन तिहार चार सौ दस आवेदनों का निराकरण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811