Let’s travel together.

भाजपा समर्पण निधि अभियान पर कांग्रेस ने उठाये सबाल कहा- अभियान कालेधन को सफेद करने का प्रयास

0 441

पं. दीनदयाल उपाध्याय-कुशाभाऊ ठाकरे की सादगी की दुहाई देने वाली भाजपा 150 करोड़ का आखिर करेगी क्या?- के.के. मिश्रा

समर्पण निधि अभियान कालेधन को सफेद करने का प्रयास, राजनेतिक आतंककेे सहारे अधिकारियों-माफियाओं के माध्यम से की जा रही है आर्थिक डकैती- कांग्रेस

भोपाल।प्रदेश कांग्रेस महामंत्री (मीडिया) के. के. मिश्रा ने स्व. कुशाभाऊ ठाकरे के जन्म शताब्दी वर्ष पर आज से प्रारम्भ भाजपा के समर्पण निधि एकत्रीकरण अभियान और उसमें 150 करोड़ रूपये की वसूली करने के लक्ष्य पर तंज कसते हुए कहा कि स्व. दीनदयाल उपाध्याय व कुशाभाऊ ठाकरे की सादगी की दुहाई देने वाली भाजपा 150 करोड़ रु. का आखिरकार करेगी क्या?

के के मिश्रा ने कहा कि आज यदि सादगी की प्रतिमूर्ति ठाकरे जी जीवित होते और उन्हें जब यह मालूम होता कि मेरे नाम पर 150 करोड़ की वसूली की जा रही है तो वे यह सुनते ही बेहोश हो जाते। उन्होंने ने यह भी कहा कि इस अभियान के माध्यम से भाजपा अपने कालेधन को जहां सफेद करेगी, वहीं इसमें राजनैतिक ताकत व आतंक के सहारे सरकारी अधिकारियों, हर किस्म के माफियाओं के माध्यम से जबरिया वसूली की जाएगी जिसे आर्थिक डकैती कहना प्रासंगिक होगा!

मिश्रा ने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि एक ओर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी कालेधन के खिलाफ़ व स्विस बैंक से कालाधन लाने की बात कह कर सत्ता में काबिज़ हुए, मात्र आठ सालों में आज उनकी पार्टी देश की सबसे बड़ी आर्थिक समृद्ध पार्टी बन गई, क्या यह धन सफेद है? उसके बाद भी वे कहते हैं ‘‘मैं तो फ़क़ीर हूं, झोला उठा कर चल दूंगा,’’ ऐसी स्थिति में करोड़ों-अरबों के जमा कालेधन का उत्तराधिकारी कौन होगा?

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब     |     जड़ों समेत उखड़ा पेड़ बारिश में फिर हुआ हरा-भरा     |     टोर ग्राम पंचायत में हरेली बर्ड फेस्टिवल का सफल आयोजन     |     फेक्ट्री कर्मी की बाइक चुराने वाला परसतराई से गिरफ्तार     |     अवैध प्रवासियों की खोज में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी     |     माँ माही शबरी कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन; जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत     |     हजारों साल प्राचीन नागदेवता की पूजा करने पहुंचे ग्रामीण      |     सावरकर से जुड़े प्रश्न पर शिक्षक के निलंबन का विरोध, शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन     |     हैप्पी किड्ज प्ले स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा     |     नागों की अदालत में नागों ने बताया काटने का कारण,गैरतगंज तहसील के सीहोरा खुर्द गांव में लगी नागों की अदालत      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811