Let’s travel together.

सिंगापुर के 200 साल पुराने हिंदू मंदिर के अभिषेक समारोह में 20 हजार भक्तों ने लिया भाग

99

सिंगापुर| साल भर चले जीर्णोद्धार के बाद करीब 200 साल पुराने चाइनाटाउन, सिंगापुर के सबसे पुराने हिंदू मंदिर के दरवाजे छठे अभिषेक समारोह के साथ जनता के लिए खोल दिए गए। इस दौरान लगभग 20 हजार भक्त श्री मरिअम्मन मंदिर में इस समारोह को देखने के लिए उमड़ पड़े, जिसे महा कुंभाबीशेगम भी कहा जाता है, जो हर 12 साल में होता है।

द स्ट्रेट्स टाइम्स ने बताया कि धार्मिक मंत्रोच्चारण के बीच, हिंदू पुजारी राजा गोपुरम या मंदिर के भव्य प्रवेश द्वार और छह विमानम या मंदिर के टावरों पर चढ़कर अनुष्ठान किए।

सिंगापुर के उप प्रधान मंत्री लॉरेंस वोंग ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा, यह बहुसांस्कृतिक सिंगापुर का हिस्सा है, जहां पूरा समुदाय एक दूसरे के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल होता है।

वोंग के साथ संचार और सूचना मंत्री जोसफीन टीओ, परिवहन मंत्री एस. ईश्वरन और बुकित बाटोक के सांसद मुरली पिल्लई भी समारोह में शामिल हुए।

3.5 मिलियन डॉलर की लागत से हुए मंदिर के जिर्णोद्धार में भारत के 12 विशेषज्ञ मूर्तिकार और सात धातु और लकड़ी के कारीगर शामिल थे।

उन्होंने मंदिर के मूल रंग और संरचना को बनाए रखते हुए, गर्भगृह, गुंबदों और छत के भित्तिचित्रों पर काम किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ट्रैक्टर पर ले जाए जा रहे बिजली के पोल कार में घुसे, आर-पार निकले पोल; पति-पत्नी और बच्चा घायल     |     खेती में नई क्रांति, किसान लेजर लैंड लेवलर से समतल कर रहे खेत, पानी और लागत दोनों की बचत     |     कर्क रेखा पर पुलिस की सख्ती, चेकिंग देखते ही सीट बेल्ट बांधने लगे चालक     |     पटवारी की लापरवाही से किसान को लाखों की चपत, मूंग पंजीयन नहीं होने से समर्थन मूल्य का लाभ गंवाया     |     सांची विधायक कार्यालय के पास जलभराव से भड़के लोग     |     वर्षा में नपती कराने पटवारी ने मजदूर के कबेलू फोड़े      |     फायर सेफ्टी मानकों की अनदेखी पर 8 शैक्षणिक एवं कोचिंग संस्थान सील     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर     |     प्राण-प्रतिष्ठा से पूर्व भगवान का नगर भ्रमण, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब     |     महेश नवमी पर माहेश्वरी समाज ने निकाली भगवान महेश जी की शोभायात्रा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811