Let’s travel together.

दवा कटु हो या मधुर पर आरोग्य प्रदान करती हैं-आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज

0 232

सुरेन्द्र जैन

सिद्ध क्षेत्र कुण्डलपुर में विराजमान संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज ने भक्तों को संदेश दिया कि संक्षेप में भी बड़े कार्य हो जाते है, जिस प्रकार दवा दवा होती हैं चाहे कटु हो या मधुर पर आरोग्य पाने के लिए लेनी पड़ती है, यह अलग बात है कि सभी लोग आरोग्य चाहते हैं और दवा भी सिर्फ़ मधुर चाहते हैं। अनंत काल से हम जो रोगी बने हुए है पर उचित वैद्य नहीं मिला, जिस प्रकार विषयो के सेवन से रोग होते हैं, जायका रूपी पैसा आजकल एक ऐसा रोग है, क्योंकि खीर खाकर भी पाचन नही होने से खट्टी खट्टी सी डकार आती है इसलिए खट्टी डकार ठीक हो जाने के लिए कुण्डलपुर के बाबा की दवाई मिल जाए सब रोग ठीक हो जायेगे। आज का युग ऐसा है कि पैसों से स्वाद निर्मित किया जा रहा हैं और जब छापा पड़ता है तो सब कुछ धरा रह जाता हैं। मुंह कड़वा लगता है तो समझ लीजिए पर जीवन का सही स्वाद वही लेता है जो ज्ञानी होता है। लोग पड़ लिखकर शिक्षा तो प्राप्त कर लेते हैं पर विश्वास हासिल नहीं कर पाते क्योंकि अक्षरों पर किसी का भरोसा नहीं बचा है, गुरु पर विश्वास हासिल करने के लिए एकलव्य बनना चाहिए। भीतर से आत्मा समरूप है, संचय काल चल रहा है पैसे की बचत, समय की बचत करनी चाहिए। आज आचार्य श्री को नवधा भक्ति भाव से आहार देने का सौभाग्य ब्रा धीरज भैया राहतगढ़ को प्राप्त हुआ। ज्येष्ठ निर्यापक मुनि श्री सुधा सागर जी महाराज ने बड़े बाबा मंदिर पहुंचकर बड़ेबाबा के दर्शन किए और मंदिर  परिसर, सहस्त्र कूट जिनालय निर्माण कार्य का अवलोकन किया  इस अवसर पर ट्रस्ट कमेटी अध्यक्ष संतोष सिंघई, अनिल मम्मा, अटल राजेंद्र जैन, महेन्द्र जैन सोमखेड़ा, डॉ आर के बजाज सहित सैकड़ों भक्तो की उपस्थिति रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बरेली में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान दो समितियों में विवाद, चले लाठी-डंडे     |     मानवता का महापर्व विशाल रक्तदान शिविर संत निरंकारी सत्संग भवन में शनिवार को होगा आयोजित     |     साँची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विमलेन्द्र कुमार ने किया सतधारा स्तूप और जम्बूद्वीप पार्क का भ्रमण     |     ब्रेक फेल होने से खाई में जा गिरा मिनी ट्रक, बालमपुर घाटी में टला बड़ा हादसा     |     पीजी कॉलेज में एनएसएस स्थापना दिवस पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित     |     नर्सिंग विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणाम जारी होने पर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी सूचना: रविवार 27 सितंबर को खुली रहेंगी SBI शाखाएं     |     उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बण्डा की दयोदय गौशाला में किया वृक्षारोपण, गौवंश को खिलाया चारा एवं गुड़ के लड्डू     |     सेवा संकल्प अभियान 2026,बंडा सहित देशभर के सेवा संकल्प यात्रियों से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया संवाद     |     पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर श्रद्धांजलि और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811