Let’s travel together.

जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि की 13वीं किस्त

120

पीएम किसान सम्मान निधि की अगली किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। सरकार देश भर में करोड़ों किसानों को पीएम किसान योजना की 13वीं किस्त देने की तैयारियों में लगी है। उम्मीद जताई जा रही है कि सरकार जल्द ही इस योजना की अगली किस्त का पैसा जारी कर सकती है।आपको बता दें कि लगभग दो करोड़ किसान पीएम किसान सम्मान निधि की 12वीं किस्त से चूक गए थे। किसानों के रिकॉर्ड में तमाम गड़बड़ियां पाई गईं थीं। बहुत से लोगों के KYC रिकॉर्ड में गड़बड़ी थी। हजारों लोग ऐसे भी थे, जो गलत दस्तावेजों के सहारे पीएम किसान का पैसा ले रहे थे। बहुत से लोग ऐसे भी रहे, जिन्होंने भू-लेखों को सत्यापित नहीं कराया था।

इन सभी लोगों को पीएम किसान की 12वीं किस्त नहीं जारी की गई थी। इस बार सरकार इस बात को सुनिश्चित कर रही है कि सभी पात्र किसानों को किसानों सम्मान निधि का पैसा समय पर मिले।सरकार ने मंगलवार को संसद को सूचित किया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) के तहत राशि बढ़ाने का फिलहाल कोई प्रस्ताव नहीं है। वर्तमान में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत प्रति लाभार्थी 6,000 रुपये दिए जाते हैं। PM-KISAN को फरवरी 2019 में लॉन्च किया गया था, लेकिन इसे लागू दिसंबर 2018 से किया गया था।

योजना के तहत पात्र किसानों को हर चार महीने में 2,000 रुपये की तीन समान किस्तों में प्रति वर्ष 6,000 रुपये दिए जाते हैं। ये राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है।कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने लोकसभा में कहा कि इस साल 30 जनवरी तक पात्र किसानों को 2.24 लाख करोड़ रुपये से अधिक की सहायता पीएम किसान योजना के तहत दी जा चुकी है। ये राशि विभिन्न किस्तों के माध्यम से कृषि और संबद्ध गतिविधियों के साथ-साथ घरेलू जरूरतों को पूरा करने के लिए दी जाती है।

पीएम किसान की 13वीं किस्त का इंतजार जनवरी से देश के करोड़ों किसान कर रहे हैं। इस बारे में जब-तब हम आपको अपडेट करते रहते हैं। पीएम किसान की पिछली किस्त 17 अक्टूबर को जारी की गई थी। इसको देखते हुए इस बात की पूरी उम्मीद है कि 3वीं किस्त जल्द ही जारी की जा सकती है। ये किस्त होली से पहले जारी किए जाने की संभावना है। हालांकि सरकार की ओर से इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811