Let’s travel together.

मध्यप्रदेश विधानसभा प्राक्कलन समिति का दौरा एवं कार्यक्रम 09 फरवरी को

0 170

-प्राक्कलन समिति द्वारा बेगमगंज में संयुक्त बैठक में विभागीय गतिविधियों के संबंध में होगी चर्चा

रायसेन। मध्यप्रदेश विधानसभा सचिवालय प्राक्कलन समिति के सभापति श्री रामपाल सिंह एवं माननीय समिति के समस्त सदस्यगण तथा प्राक्कलन समिति के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारी 09 फरवरी को बेगमगंज में बैठक एवं मड़िया डैम का अवलोकन करेंगे।
मध्यप्रदेश विधानसभा की प्राक्कलन समिति द्वारा 09 फरवरी को बेगमगंज में दोपहर 01.45 बजे कलेक्टर श्री अरविन्द कुमार दुबे सहित जल संसाधन, नर्मदा घाटी विकास, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं लोक निर्माण विभाग के जिला अधिकारियों की संयुक्त बैठक में विभागीय गतिविधियों के संबंध में चर्चा की जाएगी। समिति में सभापति एवं सिलवानी विधायक श्री रामपाल सिंह तथा समिति के सदस्य श्री लक्ष्मण सिंह, श्री कुंवर विक्रम सिंह, श्री तरूण भनोत, श्रीमती नीना विक्रम वर्मा, श्री चेतन्य कुमार काश्यप, श्री वीरेन्द्र रघुवंशी, श्री सुरेश राय, श्री मनोज नारायण सिंह, श्री आलोक चतुर्वेदी, डॉ हिरालाल तथा विशेष आमंत्रित सदस्य लोक लेखा समिति के सभापति श्री पीसी शर्मा शामिल हैं।
प्राक्कलन समिति 09 फरवरी को प्रातः 11 बजे विधानसभा सचिवालय भोपाल से प्रस्थान कर दोपहर 01.30 बजे बेगमगंज पहुचेंगे तथा यहां दोपहर 01.45 बजे विभागीय अधिकारियों की संयुक्त बैठक में विभागीय गतिविधियों के संबंध में चर्चा की जाएगी। इसके पश्चात समिति द्वारा दोपहर 03 बजे बेगमगंज से सागर जिले के मडिया डेम के लिए प्रस्थान किया जाएगा। प्राक्कलन समिति का शाम 06 बजे उदयपुरा तहसील के बौरास में आगमन होगा तथा विलीनीकरण आंदोलन में शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक पर पुष्पांजली एवं नर्मदा पूजन किया जाएगा। इसके पश्चात शाम 06.45 बजे बौरास से नरसिंहपुर जिले के लिए प्रस्थान करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बैंककर्मी युवती पलक काशिव की इंदौर खजराना में हुई  संदिग्ध परिस्थितियों में मौत     |     आंदोलनों की ‘नई भाषा’ भी रची जेन ज़ी के आक्रोश ने -अजय बोकिल      |     स्वर्णकार श्रेष्ठ फाउंडेशन’ का मोबाइल एप लॉन्च प्रतिभाओं व युवाओं को मिलेगा नया अवसर, रायसेन के विशाल सोनी सम्मानित     |     हलाली डैम मार्ग बना हादसों का इंतजार, पुराना रास्ता बंद कर 100 फीट गहरी खाई के किनारे से गुजरने को मजबूर हैं लोग     |     जगन्नाथ पुरी धाम यात्रा पर रवाना हुए श्रद्धालुओं का पूर्व विधायक भूरिया और पार्षद कटारे ने किया आत्मीय स्वागत     |     CCTV के ‘पहरे’ में सेंध! सरदारपुर नए अस्पताल में 50 कैमरे, पुराने में ‘जीरो’… कर्मचारी की बाइक चोरी     |     पैरामेडिकल विद्यार्थियों के हित में पंजीयन प्रक्रिया होगी और सरल :उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत     |     बच्चों को हर प्रकार की उत्कृष्ट शिक्षा के साथ संस्कार भी मिल सकेंगे ।बच्चों को नवीन भवन का सपना पूरा हुआ- प्रभारी मंत्री पवार     |     किसान नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में गैरतगंज में अल्टीमेटम, पैदल मार्च में शामिल होंगे क्षेत्र के किसान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811