Let’s travel together.

भोपाल एकेडमी की मानसी ने कैनो स्लालम में 128 सेकंड में जीता स्वर्ण, हरियाणा की प्रीति को मिला रजत

113

खरगोन ।   महेश्वर के सहस्त्रधारा नेचुरल ट्रैक पर सोमवार से खेलो इंडिया के अंतर्गत केनो सलालम नेशनल चैंपियनशिप की शुरुआत हुई जिले के कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा और एसपी धर्मवीर सिंह यादव ने सुबह 9:30 बजे सहस्त्रधारा स्थल पर फीता काटने के पहले तिरंगा बलून आसमान में छोड़ा। इसके बाद वीआईपी टेंट से खेलो इंडिया की नेशनल चैंपियनशिप को अधिकारियों ने निहारा। नेशनल चैंपियनशिप में सबसे पहले अंडर 18 में C1 महिला वर्ग की प्रतियोगिता शुरू हुई जिसमें नौ राज्यों की महिला खिलाड़ियों ने सहस्त्रधारा की तेज धार में अपना हुनर दिखाया जिसमें भोपाल अकैडमी की मानसी बाथम ने सबसे कम समय 128.596 सेकंड में गेट पार किए जिसे गोल्ड मेडल मिला । वहीं दूसरे नंबर पर सिल्वर मेडल प्राप्त करने वाली हरियाणा की प्रीति पाल ने 491.172 सेकंड में गेट पार किये और तीसरे नंबर पर ब्रांज मेडल प्राप्त करने वाली धृति मारिया कर्नाटक ने 559.120 सेकंड का समय लिया। महिला वर्ग के बाद पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता शुरू हुई। मध्यप्रदेश शासन की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया दोपहर में सहस्त्रधारा के नेचुरल ट्रैक पर पहुंचेंगी। यह चैंपियनशिप खेलों इंडिया एक अवसर भी है ऐसे सैंकड़ों युवा खिलाड़ियों के लिए जो कम संसाधनों में बावजूद अपने हुनर में माहिर है जो बिना कोचिंग और सुविधाओं के बगैर अपने जोहर छोटी-छोटी प्रतियोगिताओं और स्थानीय स्तर पर खेल दिखाकर कसौटियों पर खरे उतर रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

सावन में फिर जीवंत हुई झूले की परंपरा     |     सत्ती स्कूल में पौधारोपण, स्वच्छ और स्वस्थ भारत का दिया संदेश     |     किराया बढ़ा, भीड़ भी बढ़ी: भोपाल-विदिशा हाईवे पर बसों में यात्रियों की जान से खिलवाड     |     झुमरीतिलैया,नवनिर्माण जैन मंदिर मे भगवान विराजमान के 9 वेदी का भव्य शिलान्यास     |     बिरगांव के बाद उरकुरा में पानी की समस्या के समाधान के लिये एक बड़ा कदम-इकराम अहमद      |     मंहगाई को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रर्दशन     |     उप मुख्यमंत्री ने जान जोखिम में डालकर गायों की रक्षा करने वाले गौ सेवकों को किया सम्मानित     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल का बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार भ्रमण जारी,कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से किया संवाद     |     रीवा को मिलेगी वर्ल्ड क्लास हेल्थ फैसिलिटी – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     स्वस्थ बहन और स्वस्थ बेटी ही सशक्त परिवार एवं स्वस्थ समाज की आधारशिला: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811