Let’s travel together.

माताटीला डैम के टापू में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, सात लोग लापता

0 61

– कुल 7 व्यक्ति पानी में डूब गए है जबकि 8 महिला और पुरुष तैरकर बाहर आ गए हैं

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले में आज शाम के समय 4:30 बजे के लगभग ग्राम रजावन थाना खनियाधाना ,पिछोर शिवपुरी से 15 महिला और पुरुष एवं बच्चे एक नाव में बैठकर सिद्ध बाबा की स्थान पर माताटीला डैम के अंदर स्थित टापू पर होली की फाग के लिए जा रहे थे। सिद्ध बाबा के स्थान पर पहुंचने से लगभग 200 मी दूरी पर नाव के डूबने से तीन महिला दो लड़के ,दो लड़कियां कुल 7 व्यक्ति पानी में डूब गए है। जबकि 8 महिला और पुरुष तैरकर बाहर आ गए हैं। डूबने वाले महिला और बच्चों की तलाश में माता टीला बांध के तीन स्टीमर तलाश में लगे हुए हैं। अभी तलाश जारी है। Sderf की टीम भी मौके के लिए रवाना है।
माताटीला डैम में डूबने वाले महिला और बच्चों के नाम इस प्रकार हैं (1)शारदा पत्नी इमरत लोधी उम्र 55 साल ,(2) कुमकुम पुत्री अनूप लोधी उम्र 15 साल (3)लीला पत्नी रामनिवास लोधी उम्र 40 वर्ष निवासी (4) चाइना पुत्री लज्जाराम लोधी उम्र 14 साल,(5) कान्हा पुत्र कप्तान लोधी उम्र 7वर्ष ,(6) राम देवी पत्नी भूरा लोधी उम्र 35 साल (7) शिवा पुत्र भूरा लोधी उम्र 8 वर्ष समस्त डूबने वाले महिला और बच्चे ग्राम रजावन के निवासी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस कंटेनर से अवैध रिफिलिंग का खुलासा, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार     |     सावन में फिर जीवंत हुई झूले की परंपरा     |     सत्ती स्कूल में पौधारोपण, स्वच्छ और स्वस्थ भारत का दिया संदेश     |     किराया बढ़ा, भीड़ भी बढ़ी: भोपाल-विदिशा हाईवे पर बसों में यात्रियों की जान से खिलवाड     |     झुमरीतिलैया,नवनिर्माण जैन मंदिर मे भगवान विराजमान के 9 वेदी का भव्य शिलान्यास     |     बिरगांव के बाद उरकुरा में पानी की समस्या के समाधान के लिये एक बड़ा कदम-इकराम अहमद      |     मंहगाई को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रर्दशन     |     उप मुख्यमंत्री ने जान जोखिम में डालकर गायों की रक्षा करने वाले गौ सेवकों को किया सम्मानित     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल का बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार भ्रमण जारी,कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से किया संवाद     |     रीवा को मिलेगी वर्ल्ड क्लास हेल्थ फैसिलिटी – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811