Let’s travel together.

संगठन से ही सत्ता की राह पर ब्लॉक कांग्रेस दुर्गेश वर्मा ने फूंकी संगठन में जान

0 187

सुरेन्द्र जैन धरसीवा

संगठन से ही सत्ता मिलती है इसी को चरितार्थ करते हुए संगठन से सत्ता की राह पर चल रहे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्य्क्ष दुर्गेश वर्मा ने पार्टी संगठन को काफी मजबूत किया है
धरसीवा जो भाजपा का गढ़ रहा जहां कभी भाजपा का संगठन सबसे अधिक मजबूत रहता था उस धरसीवा ब्लॉक में दुर्गेश वर्मा ने ब्लॉक अध्यक्ष बनने के बाद से ही संगठन में जान फूंकना शुरू किया और पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओ को प्रथमिकता दी उन्होंने अपनी कार्यशैली अपनी व्यवहार कुशलता का ऐंसा जादू चलाया की पार्टी कार्यकर्ताओं में उनके प्रति अटूट विश्वास जाग्रत हुआ बीते विधानसभा चुनाव की बात करें या उसके बाद हुए नगरीय निकाय चुनावों की बात करें जिनका उनने साथ दिया उन्हें हर हाल में जीत मिली ।
लगातार 15 साल तक भाजपा की राज्य में सरकार रहते धरसीवा में कांग्रेस संगठन मजबूत नहीं हो पा रहा था लेकिन दुर्गेश वर्मा ने अध्य्क्ष बनने के बाद अपने युवा साथियों को जोड़कर पंचायत चुनाव विधानसभा चुनाव ओर नगरीय निकाय चुनाब में पार्टी को सफलताएं दिलवाई बीते विधानसभा चुनाव में तो उन्होंने अपनी टीम के साथ दिन रात हर स्थिति पर नजर रखी ओर चुनाव के दौरान रतजगा भी किया चुनाव में विरोधी दल की शराब पकड़वाने से लेकर ईवीएम की पहरेदारी में भी उनकी टीम सक्रिय रही और इसी सक्रियता के चलते कांग्रेस ने भाजपा के गढ़ को ध्वस्त किया नगर पंचायत चुनाव में उन्होंने कूँरा नगर पंचायत में कांग्रेस की टीम उतारी जबरदस्त भीतरघात के बाबजूद उन्होंने न सिर्फ कांग्रेस के उम्मीदवारों को जीत दिलवाई बल्कि अध्य्क्ष भी कांग्रेस के ढालेंद्र वर्मा को बनवाने में सफलता अर्जित की पार्टी संगठन की जड़ों को मजबूत करने वाले दुर्गेश वर्मा को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नजदीकी भी माना जाता है और उन्हें लोग भविष्य के विधायक के रूप में भी देखते हैं हालांकि दुर्गेश वर्मा से जब पूंछा की आप किस विधानसभा से चुनाव में जोर आजमाइश करेंगे तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि पार्टी संगठन की मजबूती पहली प्राथमिकता है कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं जन जन तक पहुचें ओर पार्टी कार्यकर्ता ग्रामीणो की समस्याओं का त्वरित निराकरण कराएं यही हमारा मूल उद्देश्य है चुनाव लड़ने का कहीं से अब तक विचार तो नहीं बना है फिर भी पार्टी का भविष्य में जैंसा आदेश होगा करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

समर्थन मूल्य गेहूं खरीदी में बड़ी लापरवाही: गठानों में निकले फटे-पुराने व कम बारदाने, संस्था को लाखों का नुकसान     |     गौमाता राष्ट्रमाता के नारों से गूंज उठा चरोदा धरसीवा ,राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन     |     बालमपुर घाटी फिर बनी हादसों का केंद्र, घाटी के ऊपर कार-ट्रक टक्कर में 3 घायल, एक गंभीर     |     हाट बाजार में पुलिस की सख्त गश्त, दुकानदारों को दिए सीसीटीवी लगाने के निर्देश     |     300 दिन में 26 हजार किलोमीटर साइकिल से चारधाम–ज्योतिर्लिंग यात्रा पूरी कर अपने घर लौटे रहे दो भक्त     |     जनगणना 2027 की तैयारी तेज,मकान सूचीकरण और सीमांकन कार्य प्रारंभ      |     शिक्षा कॅरियर और विधा आत्म कल्याण के साथ संयुक्त हैं- दिव्यांगजन आयुक्त डॉ अजय खेमरिया     |     गौ सम्मान दिवस पर निकली पदयात्रा, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     व्यवहार न्यायालय  में स्व-गणना जागरूकता शिविर आयोजित     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने हरदौट उपार्जन केन्द्र का किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने तोल कांटे बढ़ाने के निर्देश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811