कथावाचक पंडित महेश शास्त्री पचमढ़ी द्वारा किया जा रहा भागवत कथा का वाचन
सी एल गोर
रायसेन। सांची विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम राम सिया में साप्ताहिक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है कथावाचक पंडित महेश शास्त्री पचमढ़ी द्वारा भागवत कथा का वाचन किया जा रहा है जिसमें राम सिया गांव सहित आसपास के गांव के भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु भागवत कथा का श्रवण करने के लिए राम सिया पहुंच रहे हैं शनिवार को श्रीमद् भागवत कथा के दौरान भगवान श्री कृष्ण और रुक्मणी के विवाह की आकर्षक प्रस्तुति की लीला का बखान कथा वाचक शास्त्री जी द्वारा किया गया।

इस दौरान भगवान श्री कृष्ण के मनभावन भजनों का प्रस्तुतीकरण देखकर कथा में मौजूद श्रद्धालु खुशी के मारे झूम उठे चारों तरफ वृंदावन बिहारी लाल की जय भगवान श्री कृष्ण की जय जय कारे सुनाई पढ़ रहे थे श्रीमद् भागवत कथा को सुनने के लिए वरिष्ठ भाजपा नेता एवं विधायक प्रतिनिधि बृजेश चतुर्वेदी वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश तोमर,श्री हिंदू उत्सव समिति के

मीडिया प्रभारी सीएल गौर कथा स्थल पर कथा सुनने के लिए पहुंचे। इसके अलावा राम सिया गांव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे साप्ताहिक भागवत कथा का समापन आज रविवार को पूर्णाहुति भंडारा प्रसादी के साथ संपन्न होगा श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन समिति ग्राम राम सिया के सनातन धर्म प्रेमियों ने सभी धर्म प्रेमियों से भागवत कथा में प्रसादी ग्रहण करने एवं धर्म का लाभ उठाने की अपील की है।