Let’s travel together.

वन अमले ने दी दबिश जप्त हुई लाखों की सागौन की सिल्लीया

0 163

 

रिपोर्ट-राहुल राठौर रायसेन

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में मध्य प्रदेश के बेशकीमती सागौन वृक्षों की बेशुमार धनसंपदा स्थित है पर इस धनसंपदा पर वनमाफियाओं की तीखी नजर पड़ चुकी है आए दिन वन क्षेत्रों को वन माफिया अपना निशाना बना रहे हैं ताजा मामला रायसेन जिला मुख्यालय से लगभग 44 किलोमीटर दूर स्थित वन मंडल अब्दुल्लागंज की चिलवहां रेंज का है जहां पर एक आईसर ट्रक से सैकड़ों की संख्या में सागौन की सिल्लीया भरकर जा रही थी इस बीच मुखबिर की सूचना पर वन अमले ने आईसर ट्रक को रोककर दबिश दे मारी मुखबिर की सूचना की पुष्टि मौके पर वन अधिकारियों द्वारा की गई जप्त की गई सागौन की सिल्लीओं की कीमत लाखों में बताई जा रही है।

वहीं एक बड़ा प्रश्न चिन्ह वन विभाग के चंदन कर्मियों पर भी खड़ा हो रहा है कि उनके बिट के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में इतनी बड़ी संख्या में वनों को काटा जा रहा है जिसकी भनक वन विभाग को लग तक को नहीं है ऐसे में चंद कर्मचारियों के निजी स्वार्थ के चलते बेशकीमती वनसंपदा को भारी नुकसान पहुंच रहा है वन परीक्षेत्र अधिकारी दशरथ अखंड ने बताया कि देर रात मुखबिर की सूचना पर मैंने अपनी टीम के साथ वन क्षेत्रों में गश्त के दौरान पाया कि एक संदिग्ध ट्रक रास्ते से गुजर रहा है जब ट्रक को वन अमले द्वारा रोका गया तो उसमें सूचना के अनुसार सागौन की सिल्लीयों भरी हुई थीजिसे बनाने वाले ने जप्त कर लिया है और इस ट्रक को जप्त कर वन परीक्षेत्र चल वाहा लाया जा रहा है विस्तृत जानकारी और आरोपियों के नाम सार्वजनिक करते हुए जल्द सूचना प्रकाशित की जाएगी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

महिलाओं को मंहगाई के खिलाफ आवाज उठाना चाहिए : पवित्र कौर     |     मुख्यमंत्री पहुंचे कुंवरगढ़ महोत्सव में कहा पुनः कुंवरगढ़ के नाम से पहचाना जाएगा     |     अंबाडी और कयामपुर में आग का कहर, आकाशीय बिजली और शॉर्ट सर्किट से फसलें खतरे में, ग्रामीणों ने दिखाई सूझबूझ     |     बालमपुर घाटी बनी हादसों की घाटी,15 दिन में चौथी दुर्घटना     |     भाजपा जिला कर्यालय में पार्टी की कामकाजी महत्वपूर्ण बैठक आयोजित     |     अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष का गैरतगंज में भव्य स्वागत     |     गढ़ी का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,एक वर्ष पहले बनकर अब तक नहीं हुआ उद्घाटन,बंद ताले तोड़कर घुसे चोर     |     भगवान महावीर स्वामी का 2625 वां जन्म कल्याणक महोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न     |     धरसीवा विधानसभा क्षेत्र में प्रदूषण बेलगाम,मुख्यमंत्री के आगमन के पूर्व भी उद्योग फैला रहे प्रदूषण,जनता हलाकान     |     राज्य स्तरीय दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड की पहली बैठक सम्पन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811