Let’s travel together.

भाजपा ने 4 सीटों पर फहराया जीत का परचम, 1 पर निर्दलीय का कब्जा, सपा नहीं खोल पाई खाता

106

उत्तर प्रदेश में विधान परिषद खंड स्नातक की तीन और शिक्षक कोटे की 2 सीटों (UP MLC Election Result) पर 30 जनवरी को हुए मतदान के बाद गुरुवार से जारी काउंटिग अब अपने आखिरी चरण में है। अब तक आए रुझान और परिणाम में बीजेपी नेचार सीटों पर जीत का परचम फहराया है, जबकि एक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत हासिल की है।

बरेली-मुरादाबाद सीट पर बीजेपी ने लगाई हैट्रिक

बीजेपी ने बरेली-मुरादाबाद सीट पर हैट्रिक लगाते हुए तीसरी बार कब्जा जमाया है। बीजेपी के जयपाल सिंह व्यस्त निर्वाचित घोषित किए गए हैं। वहीं, उन्नाव-कानपुर स्नातक एमएलसी सीट से बीजेपी प्रत्याशी अरुण पाठक ने जीत दर्ज की है। उधर, झांसी-इलाहाबाद शिक्षक एमएलसी सीट पर बीजेपी प्रत्याशी बाबूलाल तिवारी को निर्वाचित घोषित किया गया है।

वहीं, गोरखपुर-फैजाबाद स्नातक एमएलसी सीट पर बीजेपी प्रत्याशी देवेंद्र सिंह विजयी घोषित किए गए हैं। उधर, कानपुर शिक्षक खंड एमएलसी चुनाव में निर्दलीय राज बहादुर सिंह चंदेल ने जीत दर्ज की है। दरअसल, यूपी विधान परिषद में स्नातक और शिक्षक कोटे से चयनित पांच सदस्यों का कार्यकाल 12 फरवरी को खत्म हो रहा है। इसके लिए 30 जनवरी को मतदान हुए थे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद के चुनाव में विजयी सभी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई। राज्य विधान मण्डल के उच्च सदन के लिए हुए चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को मिली यह जीत आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार के प्रति अथाह जन विश्वास की प्रतीक है।

सीएम ने ट्वीट कर कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति गहरी आस्था रखने वाले कर्मठ सदस्यों की उपस्थिति उ.प्र. विधान परिषद की गरिमा को बढ़ाएगी। नए सदस्यों के सार्वजनिक जीवन का सुदीर्घ अनुभव ‘नए भारत के नए उत्तर प्रदेश’ के निर्माण में सहयोगी सिद्ध होगा। आप सभी के उज्ज्वल भविष्य के प्रति मेरी शुभकामनाएं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

नर्मदा के आंवली और बोरास घाटों पर पितरों के तर्पण के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु     |     जरौदा जनसुनवाई में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा सौंपा ज्ञापन     |     गोल्डन कैरी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के चार विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए चयन     |     स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |     एक महीने से बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों का फूटा गुस्सा,का घेराव कर हाईवे पर लगाया जाम     |     नरखेड़ा में शालिग्राम-तुलसी विवाह; करैया में पूर्णाहुति के बाद विशाल भंडारा, देहरी में श्री कृष्ण उत्सव की धूम     |     बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811