Let’s travel together.

धमाकेदार फीचर के साथ भारत में लॉन्च होगा iQOO Neo 7 5G स्मार्टफोन, जानें खासियत

137

5G Smart Phone : iQoo Neo 7 5G को पहली बार पिछले साल अक्तूबर में चीन में लॉन्च किया गया था और अब यह फोन भारत आने के लिए तैयार है। iQoo Neo 7 5G को भारत में 16 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा और उससे पहले कंपनी ने इसका टीजर भी जारी कर दिया है। iQoo Neo 7 5G की बिक्री अमेजन इंडिया से होगी। यह स्मार्टफोन iQoo Neo 6 5G को रिप्लेस करेगा जिसे पिछले साल मई में लॉन्च किया गया था। iQoo Neo 7 5G को लेकर कहा जा रहा है कि यह iQoo Neo 7 SE का री-ब्रांडेड वर्जन होगा।

iQoo Neo 7 5G के फीचर्स
iQoo Neo 7 5G को भारतीय बाजार में मीडियाटेक Dimensity 8200 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जाएगा और यह इस प्रोसेसर के साथ भारत में लॉन्च होने वाला पहला फोन भी होगा। iQoo Neo 7 5G का प्रोडक्ट पेज भी अमेजन पर लाइव हो गया है। iQoo Neo 7 5G को भारत में 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा।

प्रोडक्ट पेज के मुताबिक iQoo Neo 7 5G में LPDDR5 रैम के साथ UFS 3.1 स्टोरेज मिलेगी। इसके अलावा इसमें 8 जीबी वर्चुअल रैम भी होगा। ऐसे में आईकू के इस फोन के साथ कुल 20 जीबी की रैम मिलेगी। कंपनी का दावा है कि एक साथ 36 एप बैकग्राउंड में रन कर सकते हैं। iQoo Neo 7 5G का AnTuTu स्कोर भी सामने आया है। इस बेंचमार्क साइट पर iQoo Neo 7 5G ने 8,93,690 प्वाइंट हासिल किए हैं जो कि स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर से भी अधिक है। iQoo Neo 7 5G चीन में लॉन्च हो चुका है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

श्री गणेश उत्सव को लेकर आकर्षक गणेश प्रतिमाओं को अंतिम स्वरूप देने में जुटे मूर्तिकार      |     संकट मोचन हनुमान मंदिर का एक करोड़ की राशि से होगा जीर्णोद्धार,राजस्थानी लाल पत्थरों से होगा भव्य मंदिर निर्माण     |     अक्षय हॉस्पिटल में अनियमितताएं पाए जाने पर आयुष्मान भारत से भुगतान रोका, कारण बताओ नोटिस जारी     |     सेल्समैन की संदिग्ध मौत और राशन वितरण में गड़बड़ी के आरोप, आदिवासी समाज ने दिया 7 दिन का अल्टीमेटम     |     पर्युषण पर्व में नहीं होंगी त्रैमासिक परीक्षाएं, निर्णय लेंगे जिला शिक्षा अधिकारी     |     सीहोर में पानी फिल्टर प्लांट पर क्लोरीन गैस लीक, आधा दर्जन से अधिक लोग प्रभावित     |     एमपी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : प्रोबेशन में 70, 80 और 90 फीसदी वेतन देने का नियम रद्द, कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन     |     पोला तिहार पर रैता व सांकरा में खेलकूद का आयोजन,विजेता दीदी-बहनों को किया सम्मानित     |     प्रस्तावित श्रीराम आर्गेनिक इंडस्ट्रीज का ग्रामीणों ने किया जमकर विरोध,उठा वायु ओर भूजल प्रदूषण व शोषण का मुद्दा     |     धरसीवाँ विधानसभा को विकास कार्यों के लिए ₹2 करोड़ स्वीकृत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811