Let’s travel together.

महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना के अंतर्गत आत्मरक्षा प्रशिक्षण पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

0 506

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना प्रारंभ की गई है। इस महत्वकांक्षी परियोजना का उद्देश्य पर्यटन स्थलों को महिलाओं हेतु सुरक्षित एवं भयमुक्त बनाना है। जिससे महिलाएं दिल खोलकर घूम सके तथा उन्हें रोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाया जा सके। इसी क्रम में परियोजना सहयोगी समर्थ संस्था भोपाल द्वारा
जिले के सांची उत्कृष्ट विद्यालय में महिलाओं को आत्मरक्षा बनाने प्रशिक्षण दिया जा रहा है ।इसी कड़ी में सोमवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थाना प्रभारी मांगीलाल भाटी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग मन लगाकर पढ़े और आगे बड़े। अपने आप को स्वस्थ रखने के लिए शारीरिक श्रम जरूरी है। आत्म रक्षा की ट्रेनिंग जरूर लें। आत्मनिर्भर बने जिससे परिवार व समाज को आप पर गर्व हो। कृपाल सिंह मंटू ने कहा कि आप लोग बहुत मेहनती है। मेहनत कर आगे बढे। कार्यक्रम का संचालन समर्थ संस्था भोपाल से एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर मंजू शर्मा ने किया। कार्यक्रम में जेंडर कंसल्टेंट हेमंत भारद्वाज,राम विश्वकर्मा उपस्थित रहें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब     |     जड़ों समेत उखड़ा पेड़ बारिश में फिर हुआ हरा-भरा     |     टोर ग्राम पंचायत में हरेली बर्ड फेस्टिवल का सफल आयोजन     |     फेक्ट्री कर्मी की बाइक चुराने वाला परसतराई से गिरफ्तार     |     अवैध प्रवासियों की खोज में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी     |     माँ माही शबरी कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन; जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत     |     हजारों साल प्राचीन नागदेवता की पूजा करने पहुंचे ग्रामीण      |     सावरकर से जुड़े प्रश्न पर शिक्षक के निलंबन का विरोध, शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन     |     हैप्पी किड्ज प्ले स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा     |     नागों की अदालत में नागों ने बताया काटने का कारण,गैरतगंज तहसील के सीहोरा खुर्द गांव में लगी नागों की अदालत      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811