Let’s travel together.

पाकिस्तान ने खुद को बताया शांति प्रिय राष्ट्र

73

पाकिस्तान : दुनिया भर में आतंक की फैक्ट्री चलाने के लिए मशहूर पाकिस्तान ने बेहद हास्यास्पद बयान दिया है, जिसे सुनकर आप भी हंसने को मजबूर हो जाएंगे। आतंकिस्तान ने खुद को बेहद शांति प्रिय राष्ट्र बताया है।

साथ ही पाकिस्तान के असैन्य और सैन्य नेतृत्व ने सोमवार को कहा कि अगर “शांतिप्रिय राष्ट्र” पर युद्ध थोपा गया तो सशस्त्र बल “दुश्मन से लड़ने” के लिए तैयार हैं। आपको बता दें कि यह वही पाकिस्तान है, जिसके पास खाने को रोटी नहीं और पहनने को कपड़े नहीं हैं, लेकिन अभी भी वह गीदड़भभकी देने से बाज नहीं आ रहा। इस वक्त पाकिस्तान अपने ही पाले आतंकवादियों से भी जूझ रहा है। आज भी आतंकियों ने पाकिस्तानी सेना के दो अधिकारियों को मुठभेड़ में मार गिराया है। इसके बावजूद पाकिस्तान गीदड़भभकी से खुद को ताकतवार और शांति प्रिय होने के तौर पर पेश कर रहा है।

आपको बता दें कि भारत और पाकिस्तान की वायुसेनाओं की हवाई झड़प की वर्षगांठ के मौके पर पाकिस्तानी सेना ने एक बयान में कहाकि ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी के अध्यक्ष, तीनों सेनाओं के प्रमुख और सशस्त्र बल ने ‘ऑपरेशन स्विफ्ट रिटॉर्ट’ के दौरान सशस्त्र बलों द्वारा प्रदर्शित अदम्य साहस को सलाम किया। इसमें कहा गया, “इस दिन स्मरण रहे कि हम जहां एक शांतिप्रिय राष्ट्र हैं, वहीं अगर हम पर कभी भी युद्ध थोपा जाता है, तो पाकिस्तान के सशस्त्र बल न केवल मातृभूमि के एक-एक इंच की रक्षा के लिए, बल्कि दुश्मन से लड़ने के लिए हमेशा तैयार हैं।

पीएम शहबाज ने कहा कि सेना दुस्साहस का जवाब देने को तैयार

सेना ने आगे कहा, “भ्रम में आकर कोई भी दुस्साहस किये जाने का पाकिस्तान के सशस्त्र बल पूरी ताकत से मुंहतोड़ जवाब देंगे।’’ प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान एक शांतिप्रिय राष्ट्र है, लेकिन रक्षा के अपने दायित्व के प्रति सचेत भी है। उन्होंने कहा, “पुलवामा हमले के बहाने पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र के भारतीय उल्लंघन का करारा जवाब देने के लिए आज देश पीएएफ को भरपूर सम्मान देता है। हम सभी के साथ शांति का लक्ष्य लेकर चलते हैं, लेकिन हमें राष्ट्र रक्षा के अपने उद्देश्यों का भी ख्याल है। इस बारे में किसी को कोई गलतफहमी नहीं होनी चाहिए।
L

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

लूट की घटना को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी कनवर बाग गिरफ्तार      |     भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया वृक्षारोपण     |     शाला प्रवेश उत्सव’ में पहुंचे विधायक, नवप्रवेशी बच्चों का किया स्वागत     |     विधायक अनुज शर्मा ने कुम्हारी (ज़ारा) को दी लाखों के विकास कार्यों की सौगात     |     बारिश में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सोसाइटी के सामने 80 मीटर  सीसी सड़क निर्माण शुरू,वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत     |     दो साल बाद जागा एमपी आरडीसी, बालमपुर घाटी पर क्षतिग्रस्त रेलिंग बदलने का काम शुरू, वाहन चालकों को मिलेगी राहत     |     हाईवे-18 पर पुलिस की सख्ती: कर्क रेखा पर वाहन चेकिंग से मचा हड़कंप     |     प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का आखिरी दिन, सोसाइटी और एमपी ऑनलाइन में किसानों की उमड़ी भीड़, बड़ी संख्या में कराया फसल बीमा     |      जमीअत उलमा-ए-हिंद की नई तहसील इकाई का गठन,मुफ्ती हसीब बने सदर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811