Let’s travel together.

बीमारी के बाद सामंथा ने शुरु की ‘सिटाडेल’ की शूटिंग

104

अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने कुछ वक्त पहले फैंस के साथ यह जानकारी साझा की थी कि वह ऑटो-इम्यून कंडीशन मायोसिटिस से जूझ रही हैं और उनका इलाज चल रहा है। इसके लिए उन्होंने काम से ब्रेक भी लिया। अपनी चहेती एक्ट्रेस के बारे में यह जानकर फैंस काफी निराश हुए। सभी ने सामंथा की सलामती की दुआ की। सामंथा के फैंस के लिए अब खुशखबरी है। एक्ट्रेस सेट पर वापस लौट आई हैं। उन्होंने अभिनेता वरुण धवन के साथ अपने बहु चर्चित प्रोजेक्ट ‘सिटाडेल’ पर काम शुरू कर दिया है।

बता दें कि समांथा की बीमारी के चलते लगातार ऐसी खबरें आ रही थीं कि अभिनेत्री इस प्रोजेक्ट से बाहर हो सकती हैं, लेकिन अब सामंथा ने शूटिंग शुरू कर सभी खबरों पर विराम लगा दिया है। शूटिंग से लंबा ब्रेक लेने के बाद सामंथा ने अभिनेता वरुण धवन के साथ सिटाडेल इंडिया की शूटिंग शुरू कर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह शूटिंग का दो हफ्ते का शेड्यूल है। निर्माता सामंथा की फिक्शन सीरीज, ‘सिटाडेल’ के रुसो ब्रदर्स इंडियन स्पिनऑफ का हिस्सा होने की आधिकारिक घोषणा करने के लिए तैयार हैं। कुछ हफ्ते पहले वरुण धवन ने समांथा के साथ चार दिन लंबे शेड्यूल को पूरा किया। इसमें उन्होंने कुछ हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस के लिए शूट किया था।

बता दें कि ‘द सिटाडेल- रूसो ब्रदर्स’ बड़े प्रोजेक्ट में रिचर्ड मैडेन को सिटाडेल एजेंट मेसन केन और प्रियंका चोपड़ा को सिटाडेल एजेंट नादिया सिंह के रूप में देखा जाएगा। सीरीज के भारतीय रूपांतरण को द फैमिली मैन के निर्देशक राज और डीके द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। सामंथा की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म ‘शाकुंतलम’ में भी नजर आएंगी। यह फिल्म 17 फरवरी को सिनेमाघरों में आएगी। ‘शाकुंतलम’, कालिदास के नाटक अभिज्ञान शाकुंतलम पर आधारित है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सामंथा रुथ प्रभु ‘सिटाडेल’ की शूटिंग के बाद जल्द ही विजय देवरकोंडा की ‘कुशी’ के सेट पर वापसी करेंगी। शिव निर्वाण द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म का पहला शेड्यूल कश्मीर में पूरा किया गया था। सामंथा की बीमारी के चलते मेकर्स फिल्म का बाकी शेड्यूल पूरा नहीं कर सके। इस फिल्म की रिलीज डेट भी आगे बढ़ा दी गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

माटी से गढ़े जाएंगे गणेश, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश     |     पंचायतों की प्लानिंग से लेकर विकास कार्यों तक, अब जिम्मेदारों को मिलेगा तकनीकी प्रशिक्षण     |     विश्व हिंदू परिषद का 62वां स्थापना दिवस कार्यक्रम संपन्न     |     25 सितंबर को रिलीज़ हो रही फिल्म “ओए चिल मार “की कास्ट नेभोपाल में किया फिल्म का प्रमोशन     |     प्रो. विमलेन्द्र कुमार साँची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय के नए कुलगुरु नियुक्त     |     अंजान व्यक्ति को हॉटस्पॉट देना पड़ सकता है भारी कुछ मिनटों की मदद डिजिटल सुरक्षा के लिए न बन जाए बड़ा खतरा     |     नकली न्यूजपेपर कटिंग बनाना व फैलाना सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम एवं भारतीय न्याय संहिता अंतर्गत गंभीर अपराध     |     स्टेयरिंग फेल होने से पलटी यात्री बस, 8 लोग घायल     |     वरिष्ठ व्यापारी एवं जैन समाज के अध्यक्ष टेकचंद जैन का निधन, नगर में शोक     |     शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गढ़ी में विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811