Let’s travel together.

पी.जी.कॉलेज शिवपुरी में नेशनल रिसर्च सेमिनार 20-21 जनवरी को

0 128

 

बौद्धिक अधिकार सम्पदा विषय पर विभिन्न विश्वविद्यालयों से आए विषय विशेषज्ञ प्रोफेसर करेंगें सेमिनार को संबोधित

रंजीत गुप्ता  शिवपुरी

शासकीय श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिवपुरी में दिनाँक 20-21 जनवरी 2023 को दो दिवसीय नेशनल रिसर्च सेमिनार का आयोजन होने जा रहा है। नेशनल सेमिनार के संयोजक प्रोफेसर पवन श्रीवास्तव एवं आयोजन सचिव प्रोफेसर दिग्विजय सिंह सिकरवार से प्राप्त जानकारी के अनुसार बौद्धिक अधिकार सम्पदा के आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं विधिक प्रभावों से जुड़े विभिन्न आयामों पर देशभर के विभिन्न विश्वविद्यालयों से आ रहे विषय विशेषज्ञ प्रोफेसर नेशनल सेमिनार को संबोधित करेंगे। दिनाँक 20 जनवरी को आयोजित सत्रों में डॉ. अनिल जैन विभागाध्यक्ष कॉमर्स शास. पी.जी. कॉलेज छिंदवाड़ा एवं डॉ. धीरेश कुलश्रेष्ठ प्रोफेसर एवं डीन इकॉनॉमिक्स चितकारा यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ पंजाब सेमिनार के प्रथम सत्र को संबोधित करेंगे। डॉ. अंजली दीक्षित विभागाध्यक्ष एवं एसोसिएट प्रोफेसर स्कूल ऑफ लीगल स्टडीज एंड गवर्नेंस कैरियर पॉइंट यूनिवर्सिटी, कोटा राजस्थान एवं प्रोफेसर दिनेश कुमार विभागाध्यक्ष इकॉनॉमिक्स, चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी, मेरठ, उत्तरप्रदेश सेमिनार के द्वितीय सत्र को संबोधित करेंगे।
दिनाँक 21 जनवरी को सेमिनार में आयोजित सत्रों में डॉ. सागर जैसवाल, प्रोफेसर, स्कूल ऑफ लॉ गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी बिलासपुर, छत्तीसगढ़ एवं डॉ. अंकुर श्रीवास्तव, असिस्टेंट प्रोफेसर, रामा यूनिवर्सिटी कानपुर, उत्तरप्रदेश तथा डॉ. लोकनारायण मिश्रा असिस्टेंट प्रोफेसर, शासकीय विधि महाविद्यालय, रीवा, म.प्र. सेमिनार को संबोधित करेंगे। सेमिनार में डॉ. रेखा आचार्य, एसोसिएट प्रोफेसर इकॉनॉमिक्स देवी अहिल्या बाई यूनिवर्सिटी इंदौर का वर्चुअल लेक्चर भी रहेगा।
सेमिनार के आयोजन हेतु समस्त तैयारियों को महाविद्यालय के जनभागीदारी समिति अध्यक्ष अमित भार्गव एवं प्राचार्य प्रोफेसर महेन्द्र कुमार के मार्गदर्शन में अंतिम रूप दिया जा रहा है। सेमिनार के सुनियोजित आयोजन हेतु विभिन्न समितियों का गठन कर दायित्व सौंप दिए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब     |     जड़ों समेत उखड़ा पेड़ बारिश में फिर हुआ हरा-भरा     |     टोर ग्राम पंचायत में हरेली बर्ड फेस्टिवल का सफल आयोजन     |     फेक्ट्री कर्मी की बाइक चुराने वाला परसतराई से गिरफ्तार     |     अवैध प्रवासियों की खोज में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी     |     माँ माही शबरी कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन; जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत     |     हजारों साल प्राचीन नागदेवता की पूजा करने पहुंचे ग्रामीण      |     सावरकर से जुड़े प्रश्न पर शिक्षक के निलंबन का विरोध, शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन     |     हैप्पी किड्ज प्ले स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा     |     नागों की अदालत में नागों ने बताया काटने का कारण,गैरतगंज तहसील के सीहोरा खुर्द गांव में लगी नागों की अदालत      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811