Let’s travel together.

66 वीं राज्य स्तरीय शालेय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का समापन

0 143

-बालिका वर्ग में 36 और बालक वर्ग में 28 अंक लेकर भोपाल संभाग बना विजेता

भोपाल के ताइक्वांडो खिलाड़ियों का रहा दबदबा कायम

शिवलाल यादव रायसेन

66 वीं राज्य स्तरीय शालेय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में 8 संभागों के 153 खिलाड़ियाें ने भाग लिया।दो दिनों तक ताइक्वांडो खिलाड़ियों के जोरदार मुकाबले हुए। इन मुकाबलों में संभागों को मिले अंकों के आधार पर समापन समारोह के दौरान परिणाम घोषित किए गए और पुरस्कार भी वितरित किए गए।
खास बात यह है कि अंडर 19 आयु वर्ग में रखी गई ताइक्वांडो प्रतियोगिता के बालक।बालिका दोनों ही वर्गों में भोपाल संभाग प्रथम विजेता रहा। बालिका वर्ग में 36 और बालक वर्ग में 28 अंक हासिल कर भोपाल संभाग ने ये बड़ी उपलब्धि हासिल की है।बालिका वर्ग में 22 अंक लेकर इंदौर संभाग दूसरे और 16 अंक हासिल कर ग्वालियर तीसरे स्थान पर रहा। इसी तरह बालक वर्ग में 15 अंक हासिल कर सागर संभाग दूसरे और इंदौर संभाग 13 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहा। इन सभी विजेताओं को मुख्य अतिथि सविता जमना सेन,ताइक्वांडो एसोसिएशन के प्रदेश सचिव दिलीप थापा मास्टर कोच दिनेश दिवाकर सुरेंद्र सिंह द्वारा ट्रॉफी प्रदान की गई।वहीं दर्शकों ने खिलाड़ियों का हौसला अफजाई किया।


प्रतियाेगिता की मेजबानी मिलना गर्व की बात: कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष सविता जमना सेन ने कहा कि हमारे शहर को राज्य स्तरीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता की मेजबानी मिली।यह बड़े गर्व की बात है। 10 संभागों के खिलाड़ियाें ने पूरा दम लगाकर खेल प्रतिभा दिखाई। प्रथम विजेता भोपाल संभाग सहित सभी बधाई के पात्र हैं। इस दौरान स्कूल शिक्षा विभाग के डीईओ एमएल राठौरिया,जिला खेल अधिकारी जलज चतुर्वेदी ,क्रीड़ा अधिकारी राजेश यादव ने कहा कि अधिकतर बच्चे 80 और 90 प्रशित अंक लाने के फेर में पड़े हुए हैं, जबकि खेलों में अच्छा कॅरियर बन सकता है।


इस तरह हुए निर्णय….
स्कूल शिक्षा विभाग के खेल अधिकारी राजेश यादव के मुताबिक प्रतियोगिता में शामिल सभी संभागों के खिलाडि़य़ों को मिले मैडल के आधार पर पहले, दूसरे और तीसरे स्थान का निर्णय किया जाता है । इसमें गोल्ड मेडल के 5 अंक, सिल्वर मेडल के 3 और कास्य का 1 अंक माना जाता है। सर्वाधिक अंक हासिल करने वाले तीन-तीन संभागों के नाम इसी के आधार पर तय किए गए हैं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पहचान छिपाकर युवती से दोस्ती का आरोप, दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन के दबाव के मामले में आरोपी गिरफ्तार     |     केंद्रीय मंत्री  शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी(दिशा समिति )की  बैठक आयोजित     |     आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित साँची उपडाकघर का वर्चुअल किया गया लोकार्पण     |     सावन के अंतिम को गूंजा हर-हर महादेव, 160 कांवड़ियों ने शिवाजी पर चढ़ाया नर्मदा जल     |     तीन दिन की झमाझम बारिश से नदी-नाले उफान पर, दर्जनों गांवों का संपर्क प्रभावित     |     एमपी टुडे की खबर का असर ::हाइवे पर गड्ढों से हादसों के बाद जागा एमपी आरडीसी; हाईवे-18 पर शुरू हुआ गड्ढे भरने का काम     |     लावारिश नवजात शिशु को पुलिस की तत्परता से मिला जीवनदान     |     हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा धरसींवा, हजारों कावड़ यात्रियों ने किया मुक्तेश्वर धाम में जलाभिषेक     |     शारडा एनर्जी एंड पावर लिमिटेड, सिलतरा में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित     |     मुआवजे की राशि पर फोटो खिंचाकर वाहवाही नहीं, परिवार के साथ खड़े होने की हे जरूरत      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811