Let’s travel together.

बच्चों की गरीबी और लाचारी के नाम पर चंदा इकट्ठा करने वाले एनजीओ पर होगी कार्यवाही

0 116

 

– राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग को शिकायत होने के बाद जिला प्रशासन ने जारी किए निर्देश

-बच्चों की गरीबी और लाचारी के नाम पर चंदा इकट्ठा करने वाले एनजीओ पर होगी कार्यवाही जिला प्रशासन ने कही कार्रवाई करने की बात

रंजीत गुप्ता  शिवपुरी

बच्चों को शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के नाम पर कुछ गैर सरकारी संगठन चंदा इकट्ठा करने के लिए सोशल मीडिया, प्रिंट मीडिया, रेडियो आदि के माध्यम से विज्ञापन जारी कर रहे है। इस आशय की शिकायत राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग को प्राप्त हुई है। आयोग ने जिला प्रशासन को इस प्रकार के एनजीओ के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही के निर्देश दिए है।
गरीब और जरूरतमंद बच्चों के लिए राज्य सरकार और केंद्र सरकार द्वारा अनेकों योजनाएं संचालित की जा रहीं है। जिनके माध्यम से इन बच्चों को स्वास्थ्य, शिक्षा, भोजन- पोषण जैसी सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध कराई जारही है। यदि किसी योजना के तहत किसी गैर सरकारी संगठन को कोई जिम्मेदारी दी गई है,तो उसके लिए संबंधित एजेंसी से अनुदान प्राप्त होता है। गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों के नाम से धन इकट्ठा करना किशोर न्याय कानून के अंतर्गत दंडनीय अपराध है।
शिवपुरी जिले में यदि कोई गैर सरकारी संगठन या कोई सामाजिक संगठन महिलाओं और बच्चों के लिए कार्यरत है,तो उन्हें महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यालय को जानकारी देना आवश्यक है। जिला कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र सुंदरियाल ने बताया कि बच्चों के नाम से यदि चंदा इकट्ठा करता हुआ कोई भी संगठन पाया जाता है,तो कानूनी प्रावधानों के अनुसार कार्यवाही की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811