Let’s travel together.

नशा मुक्ति अभियान के तहत अवैध मदिरा के विरूद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही

0 148

78 लीटर अवैध हाथ भट्टी मदिरा जप्‍त

अरविंद गौड़ गुना

कलेक्‍टर श्री फ्रेंक नोबल ए० एवं पुलिस अधीक्षक श्री पंकज श्रीवास्‍तव के निर्देशानुसार गुना जिले में नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय, संग्रहण, परिवहन एवं जहरीली शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत श्री नरेश कुमार चौबे उपायुक्त आबकारी, संभागीय उड़नदस्ता ग्वालियर के निर्देशन में तथा श्री जगन्‍नाथ किराडे जिला आबकारी अधिकारी गुना के मार्गदर्शन में वृत्त गुना-1 प्रभारी श्री नितेश पवार एवं वृत्‍त चांचौड़ा प्रभारी श्री राधाकिशन आबकारी उपनिरीक्षक द्वारा गुना सिटी एवं ग्राम सेराई, पैंची मंडी एवं बीनागंज बायपास पर दबिश दी गयी। उक्त दबिश में कुल 78 लीटर अवैध हाथ भटटी मदिरा एवं 600 कि.ग्रा. गुड़ महुआ लाहन जप्त किया गया। उक्त जप्त मदिरा एवं लाहन की अनुमानित कीमत लगभग 37800 /- रुपये है। उक्त कार्यवाही में म0प्र0 आबकारी अधिनियम 1915 संशोधित 2000 की धारा 34(1)A, 34(2), 49(A) एवं 34(F) के तहत कुल 06 प्रकरण पंजीबद्ध किये गए। कलेक्‍टर के निर्देशानुसार नशा मुक्ति अभियान के तहत अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही सतत् जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा भारती के सिलाई-मेहंदी केंद्र का पदाधिकारियों ने किया अवलोकन     |     दीवानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नहीं, 5 दिनों से मरीज परेशान     |     बारिश बनी बेजुबानों की मौत का कारण, देहरी के पास अज्ञात वाहन ने गायों के झुंड को रौंदा     |     5 दिन से अघोषित बिजली कटौती से दीवानगंज क्षेत्र बेहाल, बारिश की कमी के बीच धान की फसल पर मंडराया संकट     |     मानव तस्करी, जुआ और अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का जागरूकता अभियान, ग्रामीणों से मांगा सहयोग     |     पत्रकार हौसला छोड़ दें तो लोकतंत्र में दरारें आ जाएंगी – राजेश रैना”     |     सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में धरसीवा को एक ओर सौगात     |     10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा राष्ट्रीय महाअभियान का होगा तिल्दा में शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से श्री नायडू से की सौजन्य भेंट     |     वर्षायोग चातुर्मास कलश स्थापना समारोह 9 अगस्त को     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811