Let’s travel together.

नशा मुक्ति अभियान के तहत अवैध मदिरा के विरूद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही

0 139

78 लीटर अवैध हाथ भट्टी मदिरा जप्‍त

अरविंद गौड़ गुना

कलेक्‍टर श्री फ्रेंक नोबल ए० एवं पुलिस अधीक्षक श्री पंकज श्रीवास्‍तव के निर्देशानुसार गुना जिले में नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय, संग्रहण, परिवहन एवं जहरीली शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत श्री नरेश कुमार चौबे उपायुक्त आबकारी, संभागीय उड़नदस्ता ग्वालियर के निर्देशन में तथा श्री जगन्‍नाथ किराडे जिला आबकारी अधिकारी गुना के मार्गदर्शन में वृत्त गुना-1 प्रभारी श्री नितेश पवार एवं वृत्‍त चांचौड़ा प्रभारी श्री राधाकिशन आबकारी उपनिरीक्षक द्वारा गुना सिटी एवं ग्राम सेराई, पैंची मंडी एवं बीनागंज बायपास पर दबिश दी गयी। उक्त दबिश में कुल 78 लीटर अवैध हाथ भटटी मदिरा एवं 600 कि.ग्रा. गुड़ महुआ लाहन जप्त किया गया। उक्त जप्त मदिरा एवं लाहन की अनुमानित कीमत लगभग 37800 /- रुपये है। उक्त कार्यवाही में म0प्र0 आबकारी अधिनियम 1915 संशोधित 2000 की धारा 34(1)A, 34(2), 49(A) एवं 34(F) के तहत कुल 06 प्रकरण पंजीबद्ध किये गए। कलेक्‍टर के निर्देशानुसार नशा मुक्ति अभियान के तहत अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही सतत् जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कांग्रेस राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का पर्चा निरस्त, भाजपा तीनों सीटों पर निर्विरोध: लोकतंत्र के लिए संकेत क्या हैं?-दीपक कांकर      |     ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत,सूचना के बाद छह घंटे लेट पहुंची जीआरपी पुलिस     |     मंडीदीप घाटी में फिर भीषण सड़क हादसा,खड़े डंपर में पीछे से तेज रफ्तार ट्राला घुसा     |     बेतवा में फैली गंदगी को लेकर नगरवासी मुखर, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल     |     बुकिंग के बाद भी घर तक नहीं पहुंच रही गैस, उपभोक्ता परेशान     |     15 जून के बाद मंडीदीप में अवैध नल कनेक्शनों के खिलाफ अभियान चलेगा , नगर पालिका करेगी सख्त कार्रवाई     |     पार्षदों,नागरिकों ने शमशान घाट अतिक्रमण मुक्त करने की मांग की सौपा ज्ञापन     |     बारिश से पहले पंचायत द्वारा नालियों की सफाई अभियान तेज     |     विश्व पर्यावरण दिवस  एवं जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल स्रोत कुआं बावड़ी यदि की पूजा      |     आज 9 जून मंगलवार को आयोजित होगा जिला स्तरीय युवा संगम मेला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811