Let’s travel together.

मौत की सिक्स लाइन में फिर एक दर्दनाक मौत,बेपरवाह बनी सरकार

0 540

-बड़ा सवाल निर्दोषों की आये दिन मौत का जिम्मेदार कौन

सुरेन्द्र जैन धरसीवां

सैंकड़ों करोड़ की लागत से बनाये गए रायपुर बिलासपुर सिक्स लाइन फोरलेन को बेतरतीव ढंग से बनाने के कारण शुरू हुआ मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है शनिवार को फिर एक वाइक सवार ग्रामीण गोपाल निषाद निवासी सोंडरा की दर्दनाक मौत के बाद अब यह सवाल भी उठना लाजमी है कि आख़िर आये दिन हो रहीं इन निर्दोषों की मौत का असली जिम्मेदार कौन है और यह सिलसिला कभी बन्द होगा भी या यूं ही जारी रहेगा।
समीपी ग्राम सोंडरा निवासी गोपाल निषाद मानव धर्म का पालन करते हुए एक ग्रामीण का इलाज कराने वाइक से लेकर जा रहे थे तभी मौत की सिक्स लाइन चौक पर उन्हें अनियंत्रित कार ने चपेट में ले लिया जिससे घटना स्थल पर ही उनकी दर्दनाक मृत्यु हो गई एवं उनके साथ बैठी महिला घायल हो गई पुलिस ने कार को जप्त कर लिया है और शव को पोस्ट मार्डम के बाद परिजनों को सौप दिया है।


किन्हें लाभ पहुचाने बनाई गई मौत की सड़क

अक्सर सिक्स लाइन फोरलेन का निर्माण जनसुविधा ओर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए होता है लेकिन सैंकड़ों करोड़ खर्च के बाबजूद सांकरा से सिमगा तक जो फोरलाइन सड़क बनी उसे मौत की सड़क किन्हें लाभ पहुचाने के उद्देश्य से बनाई गई यह जनता की समझ से परे है सरकार इस मामले में क्यों बेपरवाह बनी हुई है।


सांकरा में अंडरब्रिज क्यों नहीं बनाया

सांकरा ओर सांकरा के आसपास दर्जनों गांव हैं सांकरा सड़क के पश्चिम में तो निको प्लांट ओर सिलतरा गांव सड़क के दूसरी तरफ पूर्व में स्थित है सड़क के दोनो तरफ उधोग हैं जहां रोज सुबह शाम मजदूरों का आना जाना फेक्ट्रियो में वाहनों का आना जाना निरंतर जारी रहता है बाबजूद इसके सांकरा चोक में अंडरब्रिज का निर्माण नहीं किया न ही सिक्स लाइन पर उतरने चढ़ने दोनो तरफ से मार्ग बनाया इस कारण सिक्स लाइन को पैदल पार कर या वाइक सायकिल से खतरों से खेलकर जान हथेली पर लेकर मजदूर ग्रामीण सभी इस पार से उर पार आना जाना करते हैं और प्रभावशालियो कि जमीनों के सामने दुर्घटना चौक बना दिया रायपुर जाने वालों को वहीं से सिक्स लाइन पार कर रायपुर या टाटीबंध या बिलासपुर मार्ग पकड़ना पड़ता है।
सिलतरा में अंडरब्रिज तो बनाया लेकिन इतना छोटा की दिनभर जाम लगता है आये दिन दुर्घटना होती हैं सिलतरा में भी सिक्स लाइन पर चढ़ने उतरने मार्ग न बनाने से रायपुर बिलासपुर की तरफ से आने जाने वाले सभी भारी वाहनों प्रभावशालियो की भूमि के सामने से ही यूटर्न लेकर गांव की सर्विस रोड का उपयोग कर फेक्ट्रियो तक पहुचना पड़ता है जिससे आये दिन हादसे होते हैं।
छात्र छात्राओं से लेकर ग्रामीण राहगीर मजदूर सभी के लिए बेतरतीब ढंग से बनी सिक्स लाइन मौत की सड़क बनने के बाबजूद न तो जिम्मेदार विभाग ने अब तक कुछ किया न राज्य व केंद्र सरकार के कानों में जूं रेंगी तो आख़िर कब तक निर्दोषों की मौत का यह सिलसिला यूं ही चलता रहेगा आख़िर कब आएगा वो दिन जब सांकरा पुराने चौक के सामने से अंडरब्रिज ओर सिक्स लाइन पर चढ़ने उतरने की दोनो तरफ से सड़क बनेगी ओर कब सिलतरा में सिक्स लाइन पर चढ़ने उतरने सडक़ बनेगी छात्राओं को मजदूरों को सड़क पार करने सिलतरा पुराना चौक में भी कभी अंडरब्रिज बनेगा या यूं ही दुर्घटनाओं का लोग शिकार होते रहेंगे यही सवाल लोगों के मन को अंदर से झिंझोड़ रहा हैं

Leave A Reply

Your email address will not be published.

साँची विवि के योग विभाग ने किया पग्नेश्वर घाट पर बेतवा नदी स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान      |     सोलहवीं मध्यप्रदेश विधानसभा के एकादश सत्र की अधिसूचना जारी     |     सुल्तानगंज को मिला नया थाना प्रभारी, दिनेश रघुवंशी ने संभाली कमान     |     गोरखपुर में शमशान की भूमि अवैध उत्खनन,तहसीलदार ने जांच लिए कहा      |     एसबीआई बैंक ने लगाया स्वसहायता समूह शिविर     |     पीएचई की लापरवाही से झिरिया चौका में गहराया जल संकट , ग्रामीणों ने दिया ज्ञापन     |     अक्षय कुमार और रवीना टंडन का रीयूनियन बना “वेलकम टू द जंगल “की सबसे बड़ी यूएसपी     |     ड्यूटी के दौरान ईमानदारी एवं अच्छे कार्य करने वाले यातायात के दो कर्मचारियों को पुलिस कमिश्नर ने किया सम्मानित     |     शाला प्रवेश उत्सव का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया     |     हाईवे स्थित ढाबा एवं होटलों की सघन आकस्मिक जांच     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811