Let’s travel together.

आखिर क्यों बाइक से सड़क पर निकले कलेक्टर अरविंद दुबे और एसपी विकाश कुमार शाहवाल

0 194

8 बिंदुओं पर पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को शपथ दिलाई

रायसेन।रायसेन कलेक्टर,एसपी बाइक से अपनी टीम के साथ सुबह शहर की सड़कों पर निकले। इस दौरान सभी हेलमेट पहने दिखे। इससे पहले कलेक्टर अरविंद दुबे ने 8 बिंदुओं पर पुलिसकर्मियों सहित अधिकारियों को शपथ दिलाई।


यह शपथ दिलाई….
1. सड़क पर वाहन चलाने से पहले सभी सुरक्षासंबंधी बातों का ध्यान रखूंगा।
2. यातायात नियमों को हमेशा खुद और अपने परिजनों को पालन कर आऊंगा।
3. 2 पहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट धारण करूंगा।
4. कार चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट का उपयोग करूंगा।
5. कभी भी शराब पीकर वाहन नहीं चलाऊंगा।
6. वाहन चलाते समय कभी मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करूंगा।
7. मैं हमेशा एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को पहले जाने के लिए रास्ता दूंगा।
8. सड़क दुर्घटना में पीड़ित की मदद करने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।


कलेक्टर-एसपी ने चलाई बाइक, लोगों को किया जागरूक....
लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस लाइनग्राउंड से कोतवाली तक वाहन रैली निकाली। जिसका नेतृत्व कलेक्टर अरविंद दुबे एसपी विकास कुमार शाहवाल ने किया। रैली में शामिल आरआई बीएस चौहान, यातायात प्रभारी दिनेश कुमार सहित पुलिसकर्मी हेलमेट लगाकर और यातायात नियमों का पालन करने संबंधित तख्तियां लेकर रैली में शामिल हुए। तहसील कार्यालय में तहसीलदार अजय प्रताप पटेल द्वारा इन्हीं बिंदुओं पर कर्मचारियों को शपथ दिलाई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व पर्यावरण दिवस पर जनजागरण यात्रा सफल, शीतल परिवार ने जताया आभार     |     नशामुक्ति के नारों के बीच ‘शराब एक्सप्रेस’! गांव-गांव बोतल पहुंचाने वाली बुलेरो पर किसकी मेहरबानी?     |     सिर्फ किशोर दा” में गूंजे किशोर कुमार के अमर नगमे     |     इंदौर में 36 घंटे का अखंड संगीत महोत्सव 13 जून से, कलाकारों और विद्यार्थियों का होगा सम्मान     |     प्रीति चौधरी  85 वर्षीय सास चंद्रो देवी को टब में बैठा सर पर रखकर करा रही पवित्र बृज 84 कोस परिक्रमा     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर सैंकड़ो फलदार पौधों का रोपण     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वच्छता का संदेश     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर कुंवरगढ़ में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न     |     अनुज शर्मा की चुनावी सभाओं का दिखा सफल परिणाम, भाजपा प्रत्याशियों की प्रचंड जीत     |     ज़रोदा में सुशासन तिहार चार सौ दस आवेदनों का निराकरण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811