Let’s travel together.

टीवी शो ‘वाह-वाह’ में शैलेष लोढ़ा के साथ नजर आएंगे सांची के लक्षण नेपाली

0 148

बुद्दू बक्शे में बनाई अलग पहचान,कार्यक्रम का 11 दिसंबर को शोमारू टीवी पर होगा पुन: प्रसारण

रिपोर्ट-शिवलाल यादव रायसेन

रायसेन। देश भर में टेलीविजन की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाले जिले के हाष्यकवि लक्ष्मण नेपाली हाल ही में टीवी शो ‘वाह-वाह’में शामिल हुए। कार्यक्रम को टीवी कलाकार व कवि शैलेष लोढ़ा होस्ट करते हैं।उनके साथ युवा कवि लक्षमण नेपाली लोगों को हंसाते गुदगुदाते नजर आए। कार्यक्रम का प्रसार शोमारू टीवी पर 9 दिसंबर को हुआ, इसका पुन: प्रसारण 11 दिसंबर को किया जाएगा।


रायसेन के छोटे से कस्बे सांची के रहने वाले लक्ष्मण नेपाली आज देश के जाने-माने हास्य कवियों में शामिल हैं। वह देश के कई बड़े कवि सम्मेलनों में ख्यातिनाम कवियों के साथ शामिल हो चुके हैं। इससे पहले भी वह कई टीवी शो में शामिल हो चुके हैं। लक्ष्मण नेपाली हाल ही तरिक मेहता का उत्टा चश्मा में तारिक मेहता का किरदार निभाने वाले शैलेष लोढ़ा के आमंत्रण पर मायानगरी मुबंई पहुंचे। जहां उन्होंने टीवी शो वाह-वाह के लिए एक एपिसोड की शूिटंग की। लक्ष्मण ने बताया कि शूटिंग मुंबई के कांदीवली स्थित सेट पर की गई। इस टीवी शो का प्रसारण 9 दिसंबर को शेमारू टीवी पर किया गया था। जिस एक बार फिर 11 दिसंबर को प्रसारण होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

इंदौर में मुख्यमंत्री “जनसंकल्प से समाधान अभियान” आज, डॉ.मोहन यादव होगे शामिल     |      जिला न्यायालय परिसर में मेगा लीगल आउटरीच एंड अवेयरनेस कैंप एवं वृहद विधिक सेवा प्रदर्शनी का आयोजन     |     फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |     100 बच्चों का भविष्य अधर में, समय से पहले बंद मिला शासकीय स्कूल     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला मामला,फर्जी बॉन्ड बनाने वाले प्रिंटिंग प्रेस संचालक सहित दो ओर गिरफ्तार     |     खरोरा क्षेत्र में कोयला माफिया सक्रिय,अवैध कारोबार पर उठे सवाल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811