Let’s travel together.

गैस त्रासदी : अड़तीस साल पुरानी डायरी,ऐसी रिपोर्टिंग कभी न करनी पड़े-राजेश बादल

0 255

संसार का सबसे भीषण मानवीय अपराध 1984 में आज की तारीख़ याने तीन दिसंबर को भोपाल गैस त्रासदी की भयानक शक्ल में हमारे सामने आया था । उन दिनों के पल पल के हाल पर मैने एक डायरी लिखी थी । यह देश के लोकप्रिय और श्रेष्ठ साप्ताहिक रविवार के संस्थापक संपादक सुरेन्द्र प्रताप सिंह के अनुरोध पर लिखी गई थी ।

मैने डायरी एयर पैकेट से कोलकाता भेज दी । उन दिनों फैक्स या मेल सुविधा नहीं थी । विमान सेवा की गड़बड़ी से डायरी रविवार के दफ्तर में दो महीने बाद कलकत्ता पहुँची । तब तक काफ़ी देर हो चुकी थी । इसलिए अप्रकाशित ही रही । मैं भी भूल गया ।
इसके क़रीब तीस बरस बाद इसका प्रकाशन हो पाया ।आदिकाल के दोस्त लीलाधर मंडलोई (Leeladhar Mandloi) उस समय भारतीय ज्ञानपीठ के मुखिया थे । एक शाम दिल्ली में डिनर पर हम साथ थे ।

बातों बातों में डायरी का ज़िक्र आया और उन्होंने ज्ञानोदय में इस लंबी डायरी को छाप दिया । प्रस्तुत है ज्ञानोदय में प्रकाशित वही डायरी ।भोपाल गैस त्रासदी के 38 साल पूरे होने पर । आपको इतिहास के इस क्रूर अध्याय के पहले दिन से लेकर स्थिति सामान्य होने तक पल पल की जानकारी मिलेगी । आभार मंडलोई जी

–लेखक देश के ख्यात वरिष्ठ पत्रकार है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विधायक देवेंद्र पटेल ने सिविल अस्पताल सिलवानी को विधायक निधि से एंबुलेंस और ईसीजी मशीन देने की घोषणा की     |     विधायक देवेंद्र पटेल ने लगाई जनता दरबार अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा कर समस्याओं के निराकरण के निर्देश     |     सरकारी अस्पतालों की अब हर दिन होगी जांच, एसडीएम ने लगाई अधिकारियों की ड्यूटी     |     परीक्षा के दिन शासकीय कॉलेज में भोज आयोजन को लेकर उठे सवाल, प्रशासनिक व्यवस्था पर सवालिया निशान     |     रीवा मेडिकल कॉलेज के विकास कार्यों के लिए रूपये 414.17 करोड़ पुनरीक्षित स्वीकृति     |     आंवला नवमी पर आस्था का उमड़ा सैलाब, महिलाओं ने की आंवला वृक्ष की पूजा-अर्चना     |     स्व. जगदीश श्रीवास्तव की स्मृति में कवि गोष्ठी, रचनाकारों ने सुनाई रचनाएं     |     झुमरीतिलैया में सिद्धचक्र महामंडल विधान का दूसरा दिन भक्तिमय, मुनि श्री सुयश सागर जी के सानिध्य में अर्पित किए 16 अर्घ और श्रीफल     |     विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सांची में 28 एवं 29 नवम्बर को होगा सांची महोत्सव का आयोजन     |     रतनपुर में शिविर लगाकर किसानों को ई-टोकन बुकिंग में आ रही समस्या का किया गया निराकरण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811