Let’s travel together.

सभी मजदूरों का उनके अधिकार की राशि सीधे खातों में प्राप्त होगी – शिवराजसिंह चौहान

0 201

File Photo

विनोद मिल के श्रमिकों को अलग से कोई राशि देने की जरूरत नही है – शिवराजसिंह चौहान

हेमेन्द्रनाथ तिवारी उज्जैन

प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान अल्प प्रवास पर उज्जैन आये इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए श्री सिंह ने कहा कि मजदूरों को उनके अधिकार की पूर्ण राशि प्राप्त हो इसके लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है ,श्री सिंह ने कहा कि इंदौर कार्यालय में सभी मजदूर भाइयों का सत्यापन हो गया है इसके पश्चात राशि सीधे खातों में प्राप्त होगी और इसके लिए किसी भी मजदूर भाई इंटक या किसी को भी पैसा देने की आवश्यकता नहीं है ! श्री सिंह ने कलेक्टर आशीष सिंह को निर्देशित करते हुए कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति या संस्था किसी मजदूर भाई से राशि दिलाने के बदले किसी भी प्रकार की मांग करता है तो उसके विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर सख्त कार्रवाई की जाए ! ये मजदूरों के अधिकार का पैसा है जिसकी एक एक पाई मजदूरों भाइयों को ही मिलेगी ! यह जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा ने बताया कि इस अवसर पर विधायक पारस जैन, चिंतामणि मालवीय, अनिल जैन कालुहेड़ा, महापौर मुकेश टटवाल, विवेक जोशी, जगदीश अग्रवाल, राजेन्द्र भारती, संजय अग्रवाल, विशाल राजोरिया सत्यनारायण खोईवाल उपस्थित थे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पटवारियों के सहायकों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     उदयपुरा में जीआई टैग को लेकर किसान संवाद, दिग्विजय सिंह बोले-बासमती की पहचान और किसानों के हक के लिए लड़ेंगे     |     खेत में करंट से चाचा-भतीजे की मौत     |     ओबेदुल्लागंज में सरेराह युवक की पिटाई, वीडियो वायरल     |     बरेली में गणेश चतुर्थी के दौरान देर रात माहौल बिगाड़ने की कोशिश,पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बाद स्थिति को नियंत्रण में     |     गणेश चतुर्थी पर आस्था का सैलाब, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़     |     50 लाख का रेलवे ओवरब्रिज तीन साल से अधूरा, बारिश में कीचड़ में फंस रहे वाहन     |     हरतालिका तीज पर सजा सुहाग का रंग, गांव-गांव गूंजे शिव-पार्वती के जयकारे     |     हिन्दी को सशक्त बनाना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी,बैंकिंग कामकाज में हिन्दी भाषा का प्रचलन बढ़ा     |     सेवा भारती के सुपोषण जागरण अभियान का हुआ समापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811