Let’s travel together.

इमरजेंसी एंबुलेंस 5 महीने से मैकेनिक की दुकान पर खड़ी और बीमारी ग्रस्त मरीजों के लिए इमरजेंसी सेवा ठप

0 157

शिवलाल यादव रायसेन

जिला अस्पताल रायसेन की इमरजेंसी संजीवनी वाहन सुविधा फिलहाल ठप हो गई है। इन 5 वाहनों को पूर्व सांसद स्वर्गीय सुंदरलाल पटवा और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष विदेश मंत्री रही स्वर्गीय सुषमा स्वराज द्वारा दिया गया था ।यह इमरजेंसी संजीवनी वाहन सेवा की 5 गाड़ियां मैकेनिक साबिर खान की दुकान के सामने खड़ी हुई हैं। बताया जाता है कि यह पांचो इमरजेंसी संजीवनी एंबुलेंस कंडम हो चुकी हैं। टायरों की भी टूट-फूट हो चुकी है इंजन में भी खराबी बताई जा रही है। पता चला है कि इनके बदले 5 नई इमरजेंसी वाहन सेवा जिला अस्पताल को स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने उपलब्ध करा दी है।
विभाग कंडम वाहनों की नीलामी कराएं…..
फिलहाल मैकेनिक साबिर खान की दुकान के सामने खड़े 5 इमरजेंसी संजीवनी एम्बुलेंस वाहनों को स्वास्थ्य विभाग के आला अफसरों को नीलामी जल्दी करा देना चाहिए। ताकि विभाग की राजस्व बढ़ सके। पिछले 5 महीनों से खड़े यह वाहन कंडम हालत में धूल भरे और जंग लगने लगी है ।समय पर नीलामी अगर हो जाए तो इन वाहनों की बिक्री से विभाग को अच्छी आमदनी हो सकती है। वरना यह वाहन पूरी तरीके से कंडम हो जाएंगे ।इस संबंध सीएमएचओ दिनेश खत्री का कहना है कि इमरजेंसी पांच वाहन संजीवनी सेवा की है ।यह पांचों वाहन कंडम होने की वजह से इनकी जगह 5 नये वाहन आ चुके हैं। ताकि मरीजों की इमरजेंसी सेवा सुचारू रहे। इन वाहनों की जल्द ही नीलामी कराई जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811