Let’s travel together.

घायल पत्नि ने तोड़ा दम, पिता पुत्र का इलाज जारी, गैस सिलेंडर से भरी गाड़ी पलटने का मामला

0 379

बाइक को लिया था चपेट में

देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

मंगलवार की दोपहर राजमार्ग 44 गैरतगंज गाडरवारा के जमुनिया घाट पर गैस सिलेंडर से भरी आयशर गाड़ी पलट गई थी। जिसकी चपेट में एक बाइक आ गई, जिससे बाइक में सवार तीन गंभीर घायल हो गए थे। तीन घायलों में बाइक सवार की पत्नि की भोपाल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
घटना स्थल से घायलों को स्कूल वैन से सिबिल हॉस्पिटल सिलवानी में भर्ती किया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रिफर किया गया था, भोपाल में इलाज के दौरान बाइक सवार देवेन्द्र वैष्णव की पत्नी कीर्ति वैष्णव उम्र 35 साल की मौत हो गई। जिनका उनके ग्राम ठर्र जिला विदिशा में बुधवार को अंतिम संस्कार किया गया । जबकि बाइक सवार देवेन्द्र वैष्णव पिता बालकृष्ण वैष्णव उम्र 40 साल, पुत्र कृष्णा वैष्णव उम्र 20 साल का भोपाल में इलाज चल रहा है।

घटना के अनुसारमंगलवार की दोपहर में राजमार्ग 44 गैरतगंज गाडरवारा के जमुनिया घाट पर सिलवानी की ओर आ रहे गैस सिलेंडर से भरी आयशर गाड़ी क्रमांक एमपी 04 जीबी 1126 पलट गई, जिसकी चपेट में बुलेट गाड़ी क्रमांक एमपी 04 जीजे 8277 पर सवार देवेन्द्र वैष्णव पिता बालकृष्ण वैष्णव उम्र 40 साल, उनकी पत्नी कीर्ति वैष्णव उम्र 35 साल, पुत्र कृष्णा वैष्णव उम्र 20 साल निवासी ग्राम ठर्र जिला विदिशा सहित चपेट में आकर बुरी तरह जख्मी हो गए। घायलों को वहा से गुजर रही स्कूल वैन से बच्चो को उतारकर सिविल हॉस्पिटल सिलवानी में भर्ती कराया गया था। जहां प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रिफर किया गया था।
बताया जाता है कि देवेन्द्र वैष्णव अपनी पत्नी कीर्ति वैष्णव, पुत्र कृष्णा वैष्णव के साथ अपनी सुसराल साईंखेड़ा से वापिस अपने ग्राम ठर्र जिला विदिशा जा रहे थे। ईश्वर का शुक्र रहा है कि गैस सिलेंडर में विस्फोट नहीं हुआ, ऊक्त गाड़ी में घरेलू उपयोगी गैस के भरे 300 सिलेंडर थे। दुर्घटना में सभी बिखर गए थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दानवीर दाऊ पोषण लाल चंद्रवंशी की भव्य स्मृति स्मारक का विधायक अनुज शर्मा ने किया लोकार्पण     |     अमित शाह आज रात भोपाल पहुंचेंगे, 3 अक्टूबर को 35 हजार से ज्यादा गोपालकों के सम्मेलन में होंगे शामिल     |     स्व. परसराम भारद्वाज जी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया श्रद्धापूर्वक स्मरण     |     सबसे बड़े पत्रकार तो आदि तीर्थंकर ऋषभ देव थे जिन्होंने हर प्राणी का कल्याण किया     |     व्यावसायिक शिक्षा से रोजगार के अवसरों की राह समझने भोपाल पहुंचे पीएमश्री स्कूल सेमरा के विद्यार्थी     |     पितृ मोक्ष के लिए 4 अक्टूबर से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा     |     पानी में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सूने मकान में चोरी करने घुसे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया     |     युवती से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल, बरेली थाने का वीडियो भी सामने आया; पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने के आरोप     |     वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर, उनका सम्मान हमारी नैतिक जिम्मेदारी : डॉ. प्रभुराम चौधरी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811