Let’s travel together.

पंचायत विभाग के संयुक्त कमिश्नर ने उदयपुरा क्षेत्र के गांवों का किया निरीक्षण

0 177

मिथलेश मेहरा उदयपुरा रायसेन

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त कमिश्नर सुदर्शन सोनी द्वारा उदयपुरा तहसील के अंतर्गत सिलारी खुर्द में विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने सिलारी खुर्द में सामुदायिक भवन तथा तालाब का निरीक्षण किया। साथ ही आजीविका भवन और गौशाला का भी निरीक्षण किया। आजीविका भवन के निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत में संचालित स्व सहायता समूहों तथा महिला सदस्यों द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। साथ ही गौशाला संचालन के बारे में भी जानकारी ली।


निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ पीसी शर्मा द्वारा ग्राम पंचायत में किए गए विभिन्न कार्यों तथा गतिविधियों की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि अनेक स्व सहायता समूहों द्वारा सिलाई केंद्र, नल जल योजना का संचालन सहित अन्य कार्य किए जा रहे हैं। इस दौरान संबंधित अधिकारी भी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पटवारियों के सहायकों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     उदयपुरा में जीआई टैग को लेकर किसान संवाद, दिग्विजय सिंह बोले-बासमती की पहचान और किसानों के हक के लिए लड़ेंगे     |     खेत में करंट से चाचा-भतीजे की मौत     |     ओबेदुल्लागंज में सरेराह युवक की पिटाई, वीडियो वायरल     |     बरेली में गणेश चतुर्थी के दौरान देर रात माहौल बिगाड़ने की कोशिश,पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बाद स्थिति को नियंत्रण में     |     गणेश चतुर्थी पर आस्था का सैलाब, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़     |     50 लाख का रेलवे ओवरब्रिज तीन साल से अधूरा, बारिश में कीचड़ में फंस रहे वाहन     |     हरतालिका तीज पर सजा सुहाग का रंग, गांव-गांव गूंजे शिव-पार्वती के जयकारे     |     हिन्दी को सशक्त बनाना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी,बैंकिंग कामकाज में हिन्दी भाषा का प्रचलन बढ़ा     |     सेवा भारती के सुपोषण जागरण अभियान का हुआ समापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811