Let’s travel together.

साँची में हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस,भारत माता की जयकारों से गूंजा शहर

0 510

साँची रायसेन से देवेंद्र तिवारी

सांची में भी शासकीय अर्ध शासकीय निजी संस्थानों में विद्यालयों में के साथ विभिन्न स्थानों पर जगह जगह तिरंगा फहराया गया । तथा मिठाई बांटी गई जब कि तीसरी लहर से भयभीत होकर शासन प्रशासन द्वारा जारी की गई कोविड गाइड लाइन का पालन करते दिखाई दिया साथ ही अनेक स्थानों पर मास्क वितरित किए गए तथा बचाव के लिए भी अपील की गई ।
जानकारी के अनुसार इस ऐतिहासिक नगरी में भी गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर के मुख्य शासकीय कार्यालयों में ध्वजारोहण किया गया इस अवसर पर नगर परिषद में सीएमओ आर डी शर्मा ने ध्वजारोहण किया तथा मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया गया इस अवसर पर श्री शर्मा ने नगर वासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम कोविड से जूझ रहे हैं इस से सुरक्षित रहने के लिए जारी कोविड गाइड लाइन के अंतर्गत एक दूसरे से दूरी बनाए रखना है तथा मास्क अनिवार्य रूप से लगाएं तथा सेनेटाइजर का उपयोग करें साथ ही शंका होने पर तत्काल कोविड जांच कराये । दूसरी ओर जप में जप अध्यक्ष एस मुनियन ने ध्वजारोहण किया इस अवसर पर सीईओ प्रदीप कुमार छलोत्रे ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया इस अवसर पर प्रवीण त्रिपाठी सहित सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे । तहसील कार्यालय पर अतिरिक्त तहसीलदार श्रीमती नियति साहू ने ध्वजारोहण किया कृषि विभाग में कृषि अधिकारी थाना परिसर में थाना प्रभारी एम एल भाटी उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शालिगराम पाल पुरातत्व विभाग में स्तूप प्रभारी संदीप मेहतो ने इस अवसर पर गार्डन प्रभारी उमेश शर्मा भी उपस्थित थे निजी स्कूलों में संचालकों ने नगर की सभी बैंकों में प्रबंधक एवं जिला केंद्रीय सहकारी बैंक में प्रबंधक इमरान जाफरी समीति में नरेश राजपूत सहित बसस्टेंड परिसर में अंशु राजपूत ने यहां पूर्व सैनिकों का सम्मान किया गया इस अवसर पर कांग्रेस कार्यालय में शकील पटेल ने इस अवसर पर सोनू जैन आशीष राजपूत सहित कई नेता मौजूद थे वहीं संघमित्रा पत्रकार संघ कार्यालय पर अध्यक्ष नसीम खान ने ध्वजारोहण किया इस अल्प कार्यक्रम का संचालन सुनील जैन ने किया तथा इस अवसर पर पूर्व नप अध्यक्ष बलराम मालवीय भाजपा जिला महामंत्री जवाहर सिंह चौहान आर एस यादव सीएल तिवारी बैंक प्रबंधक इमरान जाफरी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे इस दौरान नगर वासियों से कोविड से बचाव के लिए विशेष रूप से जारी गाइड लाइन का पालन करने तथा शासन प्रशासन को पूरी तरह सहयोग करने की अपील की गई इसी के साथ उपस्थित लोगों को मास्क वितरित किए गए ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

धरसींवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक सप्ताह में 57 असामाजिक तत्व जेल भेजे     |     तृष्णा को सीमित करें, परिग्रह का बोझ घटाएं : मुनि श्री चंद्र सागर     |     विनय उपाध्याय को मिलेगा ‘राजुरकर राज सम्मान 2026’, 27 सितंबर को भोपाल में होगा सम्मान     |     संपादकीय :: UPI पर MDR: भुगतान की आजादी की कीमत कौन चुकाएगा?     |     सेवा भारती के सहरिया बालक छात्रावास में गणेश उत्सव, पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने की आरती     |     महाराजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि     |     जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811