Let’s travel together.

पत्रकार पुलिस मैत्री मैच में पुलिस की हुई विजय .. पत्रकारों की टीम उपविजेता घोषित

0 292

कलेक्टर अरविंद दुबे की आतिशी पारी से मिली जीत

पत्रकार प्रवीण श्रीवास्तव मेन ऑफ द मैच रहे

सत्येंद्र जोशी
रायसेन। आज जिला प्रशासन और पत्रकार इलेवन के बीच मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। इस बेहद उतार-चढ़ाव वाले मैच को जिला प्रशासन की टीम ने 7 गेंद शेष रहते जीत लिया।


रायसेन में जिला प्रशासन और पत्रकार इलेवन के बीच मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। इस मैं जिला प्रशासन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पत्रकार इलेवन की ओर से कप्तान विजय सिंह राठौर, राजकिशोर सोनी,इल्यास खान,विकास सोनी, अनिल सक्सेना, विष्णु यादव,अली हसीन,प्रवीण श्रीवास्तव,सुयश त्रिवेदी,अनिल तिवारी और अमित दुबे ने शानदार बल्लेबाजी एवं प्रदर्शन करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 88 रन बनाकर जिला प्रसाशन की टीम को जीत के लिये 89 रन का लक्ष्य दिया ।

वहीं जिला प्रशासन की ओर से एसडीओपी मलकीत सिंह और दूसरे डीएसपी रवि कुमार सहित कलेक्टर अरविंद कुमार दुबे और एसपी विकास कुमार शाहवाल एडिशनल एसपी अमृत मीणा की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत जिला प्रसाशन ने 7 गेंद शेष रहते ही यह मैच जीत लिया। मैच के बाद कलेक्टर अरविंद कुमार दुबे ने कहा कि जिला प्रशासन और पत्रकार इलेवन के बीच खेला गया मैच हुआ है। ऐसे आयोजन होते रहना चाहिए। ताकि पत्रकार और जिला प्रशासन के अधिकारी भी फिट रह सकें और सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहे।

वरिष्ठ पत्रकार दीपक कांकर ने इस आयोजन पर पुलिस अधीक्षक विकाशकुमार शाहवाल सहित कलेक्टर अरविंद दुबे का आभार व्यक्त किया।
पुलिस परेड ग्राउंड पर आज पत्रकार और पुलिस के बीच क्रिकेट मैच का आयोजन हुआ।


पुलिस झंडा दिवस, पुलिस स्मृति दिवस एवं पुलिस राष्ट्रीय ध्वज दिवस एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष में पुलिस पत्रकार क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। जिसमे जिले से आये कई पुलिस अधिकारी थाना प्रभारी एसडीएम रायसेन एलके खरे सहित रायसेन के गणमान्य पत्रकार उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तेज आंधी-बारिश ने मचाई तबाही, कई गांवों में पेड़ गिरे, टीन शेड उड़े , ग्रामीणों को नुकसान     |     जनगणना निदेशालय के निदेशक कार्तिकेय गोयल ने मुक्तापुर में जनगणना कार्य का किया जायजा     |     ममता की आखिरी सांस: बरगी डैम की वो तस्वीर जिसने पत्थर दिल भी पिघला दिए     |     बेगमगंज में तेज आंधी -तूफान ,वर्षा से किसानों की बढ़ी मुसीबत      |     तपेदिक अब लाइलाज बीमारी नहीं : डॉ. तोमर     |     एस ए टी आई पॉलिटेक्निक में 27 दिन से हड़ताल जारी     |     शिवपुरी में अचानक मौसम बदला, तेज आंधी से कई जगह पेड़ धराशाई, पोलोग्राउंड की दीवार गिरी, कई घायल     |     खुले में रखा हजारों टन गेहूं बारिश में भीगा, कांति वेयरहाउस की लापरवाही उजागर     |     संजय गांधी अस्पताल के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में मरीजों को मिल रही हैं अत्याधुनिक सुविधाएं     |     मांढर को दी विधायक ने 67 लाख की सौगात     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811