Let’s travel together.

साल 2022 का दूसरा व आखिरी सूर्यग्रहण आज

0 138

साल 2022 का दूसरा व आखिरी सूर्यग्रहण 25 अक्टूबर 2022 को लगेगा। यह ग्रहण दिवाली के ठीक अगले दिन लगेगा। हर साल कार्तिक मास की अमावस्या को दिवाली या दीपावली का त्योहार मनाया जाता है। इस साल दिवाली 24 अक्टूबर, सोमवार को मनाई जाएगी और 25 अक्टूबर को सूर्यग्रहण लगेगा।

खगोलीय जानकारों के अनुसार, जब धरती सूरज की परिक्रमा करती है और चंद्रमा धरती की परिक्रमा करता है। जब सूर्य और धरती के बीच चंद्रमा आ जाता है तो सूर्य की रोशनी को कुछ समय के लिए ढक लेता है। इसी घटना को सूर्यग्रहण कहा जाता है।

सूर्यग्रहण भारत के साथ अन्य कई देशों में दिखाई देगा। भारत में इसका प्रभाव आंशिक रूप से रहेगा। यह ग्रहण पाकिस्तान, अफगानिस्तान, यूरोप और अफ्रीका के कुछ देशों उत्तरी हिन्द महासागर, पश्चिमी एशिया आदि में ज्यादा समय तक दिखाई देगा।

यह ग्रहण अफ्रीका के दक्षिणी-पूर्वी हिस्सों, पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका और दक्षिण अमेरिका महाद्वीपों से दिखाई नहीं देगा।

किसे कहते हैं सूर्यग्रहण-

खगोलीय जानकारों के अनुसार, जब धरती सूरज की परिक्रमा करती है और चंद्रमा धरती की परिक्रमा करता है। जब सूर्य और धरती के बीच चंद्रमा आ जाता है तो सूर्य की रोशनी को कुछ समय के लिए ढक लेता है। इसी घटना को सूर्यग्रहण कहा जाता है।

कहां-कहां दिखेगा सूर्यग्रहण-

सूर्यग्रहण भारत के साथ अन्य कई देशों में दिखाई देगा। भारत में इसका प्रभाव आंशिक रूप से रहेगा। यह ग्रहण पाकिस्तान, अफगानिस्तान, यूरोप और अफ्रीका के कुछ देशों उत्तरी हिन्द महासागर, पश्चिमी एशिया आदि में ज्यादा समय तक दिखाई देगा।

कहां नजर नहीं आएगा सूर्यग्रहण-

यह ग्रहण अफ्रीका के दक्षिणी-पूर्वी हिस्सों, पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका और दक्षिण अमेरिका महाद्वीपों से दिखाई नहीं देगा।

ग्रहण का समय-

साल का दूसरा व आखिरी सूर्यग्रहण 25 अक्टूबर को शाम 02 बजकर 29 मिनट से शुरू होगा और शाम 06 बजकर 32 मिनट तक रहेगा। सूर्ग्रहण की कुल अवधि 04 घंटे 03 मिनट की है।

ग्रहण काल प्रारंभ व समाप्त-

ग्रहण प्रारम्भ काल – 04:28 पी एम
परमग्रास – 05:30 पी एम
सूर्यास्त के साथ ग्रहण समाप्त होगा
खण्डग्रास की अवधि – 01 घंटा 13 मिनट्स 29 सेकेंड
सूतक प्रारम्भ – 03:17 ए एम
सूतक समाप्त – 05:42 पी एम

सूर्यग्रहण इन जगहों पर नजर आएगा आंशिक रूप से

नई दिल्ली, बेंगलुरु, कोलकाता, चेन्नई, उज्जैन, वाराणसी, मथुरा, हेलसिंकी, मास्को, काबुल, इस्लामाबाद, तेहरान और बगदाद कुछ लोकप्रिय शहर हैं, जहां आंशिक सूर्य ग्रहण दिखाई देगा।

सूर्यग्रहण का इन राशियों पर प्रभाव-

साल के आखिरी सूर्य ग्रहण का प्रभाव वृषभ, मिथुन, कन्या और तुला राशि वालों पर पड़ेगा। ग्रहण काल की अवधि में इन चार राशि के जातकों को सावधान रहने की सलाह दी जाती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

41वें चक्रधर समारोह में 14 सितंबर को सजेगी सुरों की महफिल     |     संदिग्धों व असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस की कार्यवाही जारी     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के जन्म दिवस को सेवा पखवाड़ा सेवा संकल्प अभियान के रूप में मनाएगी भाजपा     |     पेट्रोल पंप पर चाकू दिखाकर 10 हजार रुपए लूटे, एक्टिवा से आए थे 4 बदमाश     |     पुलिस और प्रशासन ने मिलकर निकाला पैदल मार्च     |     ईरान के राष्ट्रपति की सुपुत्री ज़हरा पेज़ेशकियान ने भारत मंडपम में बाग प्रिंट की कला को सराहा; प्राकृतिक रंगों की बारीकियों पर जताई उत्सुकता     |     स्वामी आत्मानंद स्कूल प्रबंधन की मनमानी निगल गई मासूम की जान     |     बारिश में गिरे कबेलू, गांव के बीच खड़ा जर्जर यूनानी औषधालय भवन दे रहा हादसे को न्योता     |     नेशनल हाईवे पर रफ्तार का कहर, कार और बाइक की भिड़ंत के बाद ट्रक ने कार को मारी टक्कर     |     रहवासी कॉलोनियों में बढ़ती व्यावसायिक गतिविधियां बनी परेशानी का कारण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811